ब्रेकिंग
CBI Raid in Mohali: पंजाब मेडिकल भवन में सीबीआई की छापेमारी, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड और लाइसेंस ... Fazilka RTA Office Corruption: फाजिल्का आरटीए ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के नाम पर अवैध वसूली,... Ludhiana Crime News: उत्तर प्रदेश गए परिवार के सूने घर में लाखों की चोरी, सोने के गहने, नकदी और एप्प... Ludhiana Crime News: पुरानी रंजिश के चलते घर पर हमला, नौकर को परिवार का सदस्य समझकर बदमाशों ने की ता... देशभर में आज मनाया जा रहा है सुहागिनों का पावन पर्व करवाचौथ, विभिन्न शहरों में चंद्रोदय के समय का हु... Ludhiana Crime News: ढोल्लेवाल में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, कार में बैठे परिवार के सामने चलाई... Delhi Crime News: पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ की डकैती, हथियारबंद बदमाशों न... Supreme Court on Transgender Rights and Women Reservation: ट्रांसजेंडर अधिकारों और महिलाओं के आरक्षण... MLC Election Results Controversy: बैलेट पेपर पर पीएम मोदी के तंज के बाद कांग्रेस का पलटवार, जयराम रम... तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया अजीबोगरीब मामला, चौराहे पर पुरुष कपड़े बदलकर पहनते दिखे सा...
मध्यप्रदेश

Shahdol में विधायक जयसिंह मरावी ने रक्षा सूत्र बंधवाकर लाड़ली बहनाें से बोली ऐसी बात…

शहडोल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत तीसरी किश्त की राशि वर्चुअल रूप से जिले की लगभग 1 लाख 88 हजार महिलाओं के खातों में भेजी गई। इस उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विधायक जयसिंह मरावी विशेष तौर पर मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के मानस भवन में आयोजित लाड़ली उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं और बेटियों के लिए अभिनव योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

छोटी मोटी आवश्यकताओं की पूर्ति संभव हुई, यह अलग तरह की क्रांति है

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बेटियों को बोझ माना जाता था। लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं को राशि के साथ ही उनके सम्मान में वृद्धि का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि बहनों और बेटियों के लिए अनेक जगहों पर आरक्षण दिया जा रहा है। पुलिस के पद में भी बेटियों को 30 प्रतिशत पदों पर नियुक्त करने की पहल हुई। बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रतिमाह राशि देने से परिवार की छोटी मोटी आवश्यकताओं की पूर्ति संभव हुई है। यह अलग तरह की क्रांति है।

बंधवाया रक्षा सूत्र

विधायक जय सिंह मरावी ने लाड़ली बहनाओं से रक्षा सूत्र भी बंधवाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा डोली, महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी साेहागपुर आनंद अग्रवाल,सुपरवाइजर वर्षा पांडेय, सत्य काम मिश्रा सहित पार्षदगण एवं लाडली बहनें उपस्थित रहीं। इस काय्रक्रम मेें प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन को वर्चुअली रूप से देखा एवं सुना गया।

Related Articles

Back to top button