ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

देवास में इंटरनेट पर महिलाओं के अश्लील फोटो डालकर वसूली के बढ़े मामले

देवास । इंटरनेट मीडिया के उपयोग को लेकर आए दिन स्थानीय पुलिस से लेकर राज्य साइबर सेल तक अलग-अलग एडवाइजरी जारी करती है। यह एडवाइजरी इंटरनेट मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर होती है, लेकिन वीडियो और मीम्स को लाखों में व्यू मिलते हैं और एडवाइजरी को देखने के बाद शेयर करने वालों की संख्या कम होती है।

देवास में इंस्टाग्राम पर फोटो डाल वसूली की वारदात

एडवायजरी पर ध्यान नहीं देने के कारण लोग धोखे का शिकार हो रहे हैं। देवास में इंस्टाग्राम पर अश्लील चित्र डालकर वसूली के मामले में यह बात फिर उजागर हुई है। मामले में पुलिस ने फिर अपील की है कि सावधानी से इंटरनेट मीडिया का उपयोग करें। देवास शहर में अच्छे परिवारों की महिलाओं के फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम पर बहुप्रसारित कर रुपये वसूली का मामला सामने आया है।

महिलाओं के फोटो लेकर डाल रहे इंस्टाग्राम पर

इंटरनेट मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर देवास होटिक नामक अकाउंट से यह सब किया जा रहा है। महिलाओं के फेसबुक या अन्य इंटरनेट मीडिया से फोटो लेकर उनके चेहरे को अश्लील फोटो पर लगाया जा रहा है। देवास के कोतवाली थाने में एक व्यक्ति ने दो दिन पहले प्रकरण दर्ज करवाया। सूत्रों के अनुसार इसी प्रकार अन्य लोग भी फंसे हैं, लेकिन वे लोकलाज के कारण पुलिस तक नहीं पहुंच रहे हैं। कुछ पीड़ितों ने तो ब्लेकमेलर को फोटो हटाने के एवज में रुपये भी दिए हैं। इसे कई मामले जिले में हैं।

पुलिस करती रहती है लोगों से अपील

इस प्रकार की धोखाधड़ी को देखते हुए राज्य सायबर पुलिस व स्थानीय पुलिस कई बार अपील और एडवायजरी जारी करती है। मुख्य रूप से एडवायजरी में महिलाओं को इंटरनेट मीडिया उपयोग के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अपनी प्रोफाइल को लाक रखने और अनजान से मित्रता नहीं करने की सलाह भी दी जाती है।

अपनी प्राइवेसी सेटिंग का करें उपयोग

सायबर धोखाधड़ी से बचने के लिए कई तरह के तरीके आजमाए जा सकते हैं। एसपी संपत उपाध्याय ने कहा कि मुख्य रूप से अनजान लोगों से बात न करने और प्राइवेसी सेटिंग का उपयोग करने से काफी परेशानियों से बचा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पूर्व देवास में एक निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी भी इंटरनेट मीडिया के धोखे में फंस गए थे। कुछ समय पूर्व भी सायबर फ्राड को लेकर पुलिस ने पोस्टर बहुप्रसारित किए थे। एसपी ने कहा कि किसी भी घटना को लेकर घबराएं नहीं और तत्काल निकटतम पुलिस थाने में संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button