ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

दुष्कर्म के मामले में जेल से छूटे बदमाश ने पीड़िता से की छेड़छाड़ धमकाया

भोपाल। दुष्कर्म के मामले में जेल से छूटा बदमाश पीड़िता पर समझौता करने के लिए कई दिनों से दबाव बना रहा था। 15 अगस्त को आरोपित ने युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। साथ ही मामले में समझौता नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। घटना के समय आरोपित युवक का भाई भी उसके साथ था। शिकायत मिलने पर कमला नगर थाना पुलिस ने युवक और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

समझौते के लिए बना रहा था दबाव

कमला नगर थाना पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय युवती क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। कुछ माह पहले असलम नाम के युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया था। उस मामले में पुलिस ने असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत मिलने के बाद से ही असलम केस में समझौता करने के लिए युवती को परेशान करने लगा था। वह कुछ लोगों के माध्यम से युवती व उसके परिवार के लोगों पर दुष्कर्म के मामले में अदालत में समझौता करने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन पीड़िता ने साफ मना कर दिया था। इसके चलते असलम युवती को परेशान करने लगा था।

भाई के साथ आया, करने लगा छेड़छाड़

15 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे युवती अपने घर के पास खड़ी थी, तभी असलम अपने भाई आसिफ के साथ वहां पहुंचा। दोनों भाइयों ने अश्लील बातें करते हुए पीड़िता से केस में समझौता करने के लिए फिर दबाव डाला। युवती के मना करने पर वे लोग उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। युवती ने घटना के बारे में स्वजन को बताया। इसके बाद गुरुवार रात को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button