ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
धार्मिक

हथेली की इन रेखाओं से बनता है सरकारी नौकरी का योग नहीं होती आर्थिक तंगी

ज्यादातर युवा और उनके माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों को सरकारी नौकरी मिल जाए। सरकारी नौकरी पाने के लिए अधिकांश युवा भी कठिन परीक्षा से गुजरते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन सरकारी नौकरी सबके नसीब में नहीं रहती है। ऐसे में हस्तरेखा के जरिए भी जाना जा सकता है कि भाग्य में सरकारी नौकरी का योग है या नहीं।

हथेली में पर्वतों व रेखाओं की स्थिति

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ में मौजूद पर्वतों और रेखाओं से पता चल सकता है कि आपको सरकारी नौकरी मिलने की संभावना कितनी है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, किसी व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिलने की अधिक संभावना होती है, अगर उसकी सूर्य रेखा और गुरु पर्वत अच्छी स्थिति में हो। इसके अलावा हथेली में इन संकेतों से भी जाना जा सकता है कि जातक को सरकारी नौकरी मिलेगी या नहीं।

त्रिशूल का संकेत

अगर किसी जातक की हथेली पर हृदय रेखा के सामने त्रिशूल का चिन्ह है, तो ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी मिल सकती है। ये व्यक्ति समाज में सम्मानित होता है। सरकारी नौकरी में उच्च सम्मान पा सकता है।

सूर्य पर्वत की स्थिति

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य पर्वत अनामिका के नीचे स्थित होता है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत अच्छी स्थिति में हैं तो सरकारी नौकरी मिलने की संभावना रहती है।

गुरु पर्वत पर ये निशान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिस व्यक्ति का गुरु पर्वत बलशाली होता है, उसे भी प्रशासनिक पद की प्राप्ति होती है। जातक अच्छी सरकारी नौकरी में जाता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button