ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

श्रावण माह में यात्रियों के लिए इंदौर और महू से स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त को

इंदौर। श्रावण सोमवार एवं नाग पंचमी के दौरान उज्जैन से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों के अतिरिक्त दबाव को देखते हुए इंदौर से नई दिल्ली एव डॉ. आंबेडकर नगर से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराए के साथ किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 09331 इंदौर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 21 अगस्त को इंदौर से शाम 4.20 बजे चलकर शाम 5.45 बजे उज्जैन होते हुए 22 अगस्त को सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन 22 अगस्त को नई दिल्ली से सुबह 7.30 बजे चलकर रतलाम मंडल के उज्जैन शाम 6.35 पहुंचेगी। इसके बाद रात 8.15 बजे इंदौर पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में ये रहेंगे रूट

इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी, भरतपुर एवं मथुरा जं. स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन

इसी तरह सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 09333 डा. आंबेडकर नगर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त को डा. आंबेडकर नगर से शाम 3.20 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर, उज्जैन होते हुए 23 अगस्त को सुबह 5 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में यह ट्रेन 23 अगस्त को नई दिल्ली से सुबह 7.30 बजे चलकर उज्जैन, इंदौर होते हुए रात 9 बजे डा. आंबेडकर नगर पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button