ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
विदेश

अगले महीने पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ जानिए चुनाव जीते तो फिर पीएम बनेंगे या नहीं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) के निवर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनके भाई और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) अगले माह अपने मुल्क लौट आएंगे। नवाज शरीफ अपने खिलाफ चल रहे अदालती मामलों का सामना करेंगे। साथ ही आगामी आम चुनावों में अपनी पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगे।

अभी ब्रिटेन में रह रहे हैं नवाज शरीफ

73 वर्षीय नवाज शरीफ नवंबर 2019 से ब्रिटेन में हैं। उन्हें 2018 में अल-अजीजिया मिल्स और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में दोषी ठहराया गया था।

नवाज शरीफ अल-अजीजिया मिल्स मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की कैद की सजा काट रहे थे। इसके बाद उन्हें 2019 में इलाज के लिए लंदन जाने की अनुमति मिली थी।

जियो न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में 71 वर्षीय शहबाज शरीफ ने कहा कि जैसे ही देश में कार्यवाहक सरकार कार्यभार संभालेगी, वह अपने बड़े भाई नवाज शरीफ से मिलने के लिए लंदन जाएंगे।

Pakistan में इसी साल होने हैं आम चुनाव

पाकिस्तान में इसी साल आम चुनाव होने हैं। मौजूदा सरकार का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा था, लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अनुशंसा पर राष्ट्रपति ने नेशनल असेंबली भंग कर दी है।

अब चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा है और उम्मीद है कि जल्द चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि एक धड़ा आशंका जता रहा है कि इस साल चुनाव हो पाएंगे।

पार्टी सत्ता में आई, तो नवाज शरीफ फिर बनेंगे प्रधानमंत्री

शहबाज शरीफ ने दोहराया कि अगर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) इस साल के अंत में होने वाले अगले चुनाव में जीत हासिल करती है और पार्टी की सरकार बनती है, तो उनके बड़े नवाज शरीफ भाई चौथी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री होंगे।

Related Articles

Back to top button