ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
मध्यप्रदेश

इंदौर में युवक की हत्या करने वाले सद्दाम के घर पर चला बुलडोजर

 इंदौर। इंदौर में कार को ओवरटेक कर युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में आरोपित सद्दाम खान के घर पर सोमवार सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। सद्दाम पर कई केस दर्ज हैं, कार्रवाई के दौरान पुलिस, नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। हत्या की वारदात 13 अगस्त को कनाड़‍िया में ब्रिज में पर हुई थी।

महू के व्यवसायी दीपक सौंधिया और उसके भाई राजकुमार को सद्दाम ने चाकू मार दिए थे। जिसमें दीपक की मौत हो गई थी। दीपक उस समय ललितपुर से शादी कर इंदौर आ रहे थे। कनाड़ि‍या क्षेत्र में सद्दाम ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोका और विवाद कर उन पर हमला कर दिया। घटना के दौरान आरोपित सद्दाम नशे में था।

Related Articles

Back to top button