ब्रेकिंग
Gold and Silver Price Today: सोना-चांदी में जोरदार तेजी; जालंधर सराफा बाजार और MCX में बढ़े दाम Bikram Majithia News: अमृतसर कोर्ट का बड़ा फैसला; बिक्रम मजीठिया को FIR नंबर 91 मामले में मिली अंतरिम... Amritsar Crime News: जंडियाला गुरु में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग; फिरौती की कॉल से जुड़ा है मामला? Haryana Weather Alert: हरियाणा के 15 जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी; बढ़ेगा तापमान, जानें मानस... Jhajjar Encounter: झज्जर के दुजाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़; विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी ढ... Jammu Road Accident: जम्मू में बड़ा हादसा; फरीदाबाद के 3 युवकों की दर्दनाक मौत, कार और बस की टक्कर Yamunanagar News: ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली युवती लापता, नहर में मिला शव; प्रेमी की तलाश जारी Ballabgarh Crime News: अवैध शराब की सूचना पर पुलिस की बड़ी छापेमारी; ग्राइंडर से दरवाजा काटकर घर में ... Under-17 World Wrestling Championship: हरियाणा की बेटियों का दबदबा; भारतीय कुश्ती टीम में चुनी गईं 6... Tohana Bus Accident: फतेहाबाद-टोहाना मार्ग पर बस पलटी; हादसे में 3 यात्रियों की मौत, दर्जनभर घायल
खेल

केएल राहुल से लेकर उमेश यादव तक ये 5 भारतीय क्रिकेटर करते हैं बैंक में नौकरी

भारत में क्रिकेट खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया जाता है। वहीं, सरकारी नौकरी भी दी जाती है। इन नौकरियों में प्लेयर्स को अच्छा वेतन भी मिलता है। इसके अतिरिक्त सरकार सफल क्रिकेटरों को नौकरी देकर खेल को बढ़ावा देती है। ऐसे में हम आपको 5 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बैंक में नौकरी करते हैं।

उमेश यादव

उमेश यादव को 2017 में आरबीआई नागपुर शाखा में सहायक प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया था। बता दें उमेश ने पुलिस कांस्टेबल पद के लिए तैयारी भी की थी। इसके अलावा उन्हें 2008 में विदर्भ कैंप बुलाया गया। तब तत्कालीन कप्तान प्रीतम गांधी उन्हें एयर इंडिया ले गए। जहां उन्हें पहला अनुबंध मिला। हालांकि एयर इंडिया ने उन्हें नौकरी नहीं दी।

केएल राहुल

केएल राहुल रिजर्व बैंक में सहायक प्रबंधक हैं। उन्होंने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके माता-पिता उनके क्रिकेटर बनने से ज्यादा आरबीआई में नौकरी पाकर खुश थे।

ईशान किशन

ईशान किशन प्रोफेशनल क्रिकेटर होने के साथ रिजर्व बैंक के कर्मचारी हैं। ईशान आरबीआई पटना में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर है। उन्होंने 2017 में ज्वाइन किया था।

दीपक हुड्डा

दीपक हुड्डा आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के अहम खिलाड़ी है। दीपक को भी अपने साथी क्रिकेटरों के साथ रिजर्व बैंक में नौकरी मिल गई है।

शाहबाज नदीम

भारतीय टीम के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके शाहबाज नदीम आईपीएल में बड़ा नाम हैं। बाएं हाथ के गेंदबाज को खेल कोटा के माध्यम से रिजर्व बैंक में नौकरी मिली है। बिहार में जन्मा यह खिलाड़ी झारखंड के लिए रणजी खेलता है।

Related Articles

Back to top button