ब्रेकिंग
Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा...
मध्यप्रदेश

महिला को सम्मोहित कर लूट लाखों के आभूषण लेकर बदमाश फरार

पेटलावद। दो बदमाशों ने महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश पता पूछने के बहाने महिला के पास रुके और उसके गले से सोने की चेन, एक अंगूठी और चार सोने की चूड़ियां लेकर उसकी आंखों के सामने से ओझल हो गए। महिला का आरोप है कि बदमाश उसे सम्मोहित करके शातिराना तरीके से उसके हाथ से कंगन, चेन और अंगूठी उतारकर मौके से फरार हो गए। आभूषणों की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये बताई जा रही।

रास्‍ता पूछने के बहाने रूके बदमाश

घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे के करीब की है। नगर के झंडा बाजार में रहने वाले रोहित कटकानी की पत्नी खुशबू कटकानी जब अपने घर के पीछे वाले कमरे में थी, तभी दो व्यक्ति बाइक से रुके और उससे आगे का रास्ता पूछा तो उसने बता दिया। पीड़िता के अनुसार एक व्यक्ति उससे बातचीत करने लगा और बातों ही बातों में उन्होंने एक पावडर निकाला और बताने लगा कि इससे आभूषण चमक जाते हैं। आप इसे खरीद लीजिए। महिला ने बताया कि बदमाश सम्मोहित कर सोने की चेन, चार सोने की चूड़ियां और एक अंगूठी लेकर फरार हो गए। इसकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े पांच लाख रुपए हैं।

बताया जा रहा है कि बदमाश महिला को हिप्नोटाइज करकर इस वारदात को अंजाम दे गए। महिला से बदमाशों ने कब और कैसे अंगूठी और चेन आदि उतरवा ली, उसे पता नहीं चला। महिला ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पति को दी और पति ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस बदमाशों को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

सीसीटीवी कैमरे में आए बदमाश

जब पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें बदमाश नजर आए। जो बाइक चला रहा था, उस बदमाश का चेहरा साफ दिखाई दिया। पुलिस ने आसपास में थाने और चौकियों पर इसकी जानकारी दी और नाकेबंदी कर जांच शुरू की। हालांकि, अभी बदमाश पुलिस गिरफ्त के बाहर है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बता दें कि पेटलावद शहर में यह पहली घटना नहीं है, जब किसी महिला को ऐसे सम्मोहित करके लूटा गया हो। इससे पहले भी इसी तरह सम्मोहित करके बदमाशों ने लोगों को अपना शिकार बनाया है और लगातार बना भी रहे है। लेकिन अभी तक ये बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर है। हालांकि, पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही वह इन बदमाशों को पकड़ कर जनता के सामने पेश करेगी।

जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे

टीआइ राजू सिंह बघेल ने बताया महिला से ठगी का मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम को मौका निरीक्षण और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के लिए भेजा गया था। आसपास के फुटेज में बदमाशों के हुलिया आए हैं। उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही वो पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Posted By: Nai Dunia News Network

Related Articles

Back to top button