ब्रेकिंग
वंदे मातरम् पर कंगना और शर्मिला टैगोर आमने-सामने: 'हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर निकलें', कंगना ने दिया ... पेरू में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप: कांप उठे दक्षिणी एंडीज पहाड़, 'रिंग ऑफ फायर' में बसे देश में द... भारत में गोल्ड लोन का क्रेज: टाटा, गोदरेज और आदित्य बिड़ला जैसे दिग्गजों की एंट्री; ₹3.3 लाख करोड़ क... वायरलेस तकनीक की रीढ़: जानिए हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ब्लूटूथ की भूमिका रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का क्या है महत्व? जानिए भगवान कृष्ण-द्रौपदी और राजा बलि की पौराणिक कथाएं नींद की कमी से बेजान हो सकती है त्वचा: जानिए अच्छी नींद कैसे बढ़ाती है स्किन का ग्लो और कोलेजन लखनऊ बैंक अफसर मर्डर केस: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने CCTV शेयर कर उठाए तीखे सवाल, 3 अवैध हथियारों की ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय PE बाजार में बदलाव: 'R-फैक्टर' बना निवेशकों की पहली पसंद लखीसराय अशोकधाम भगदड़: जांच रिपोर्ट में अफसरों को क्लीन चिट, बिजली के पोल और बैरिकेडिंग पर फोड़ा ठीक... ईंधन बचत का दिया संदेश, एक ही बस से शिविर के लिए निकला प्रशासन
मनोरंजन

शाहरुख खान से लेकर दारा सिंह तक चांद पर जा चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे

 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान 3 कुछ ही घंटों में चांद की धरती पर लैंड करने वाला है। इसरो की ओर से चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की तैयारी जारी है। 23 अगस्त को विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। भारत का अंतरिक्ष यान चंद्रयान 3 चांद पर पहुंचने वाला है, लेकिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ये पहले ही हो चुका है। 60 के दशक से ही बॉलीवुड में चांद पर जाने और उस पर जीवन होने की मौजूदगी को पहले ही दिखाया जा चुका है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें बॉलीवुड सितारे चांद की धरती पर उतरे थे।

चांद की चढ़ाई

1967 में चांद पर पहली फिल्म बनी थी, जिसका नाम चांद पर चढ़ाई था। फिल्म में दारा सिंह ने लीड रोल प्ले किया था। यह हिंदी सिनेमा की पहली साइंस फिक्शन फिल्म बताई जाती है। इसके बाद चांद और अंतरिक्ष की थीम पर कई फिल्में बनीं। दारा सिंह अंतरिक्ष यात्री कैप्टन के रोल में नजर आते हैं।

ब्लैक एंड व्हाइट

ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म में हेलन, अनवर हुसैन, पद्मा खन्ना, भगवान दादा और सी रत्ना नजर आए थे। फिल्म का म्यूजिक उषा खन्ना ने तैयार किया था। इसमें ज्यादातर गानों को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। यह फिल्म पूरी तरह से चांद पर जिंदगी को दिखाती है।

जीरो

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो के क्लाइमैक्स सीन में शाहरुख खान अंतरिक्ष की सैर करते नजर आते हैं। कहा जाता है कि फिल्म का यह सीन नासा में शूट हुआ था। इससे पहले उन्होंने स्वदेश फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी नासा में की थी।

कोई मिल गया

साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म कोई मिल गया में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म एलियन और स्पेसशिप पर आधारित है। फिल्म में अंतरिक्ष से आए एलियन की आम इंसानों के बीच की जिंदगी को दिखाया गया है।

पीके

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म पीके में आमिर खान और अनुष्का शर्मा लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में आमिर खान ने एलियन की भूमिका निभाई थी, जो धरती पर आकर अंतरिक्ष यान से संवाद करने के लिए लाए गए यंत्र को खो देता है। जिसके बाद वह एक रिपोर्टर के साथ मिलकर उस यंत्र को खोजता है।

Related Articles

Back to top button