ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

जिसने पुलिस को चोरी की सूचना दी रिपोर्ट लिखवाई वही निकला आरोपी

बालाघाट। । 20 अगस्त को कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना मिलती है कि वार्ड क्रमांक-दस लखेरा नगर में चोरी की घटना हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस में हरकत में आती है और आरोपित की खोजबीन शुरू होती है। सूचना देने वाला व्यक्ति पुलिस के साथ चोर को ढूंढने का ढोंग करता है, लेकिन शक की सुई जब उस व्यक्ति पर ठहरती है, तब सच्चाई से पर्दा उठता है।

पता चलता है कि पुलिस के सामने दो दिनों से जो नायक बन रहा है, वही खलनायक है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने लखेरा नगर में रहने वाले बद्रीनारायण बर्वे के घर हुई चोरी के मामले का खुलासा किया है।

इसमें पुलिस ने महेंद्र उर्फ विक्की पिता किशोर शेंडे उम्र-30 वर्ष निवासी लखेरा नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विक्की के साथ रोहित पिता राजेश कुमार सुराना उम्र-30 वर्ष निवासी धनराज काम्प्लेक्स को चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस जानकारी के अनुसार, लखेरा नगर में रहने वाले बद्रीनारायण बर्वे 13 अगस्त को नागपुर पारिवारिक काम से गए थे। 20 अगस्त की दोपहर बालाघाट पहुंचने पर उन्हें मालूम होता है कि उनके घर का दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोर ने आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और करीब छह हजार रुपये नकद पार कर दिए।

पुलिस को इस मामले की सूचना बद्रीनारायण बर्वे के बगल में रहने वाला महेंद्र उर्फ विक्की देता है। पुलिस घर की तलाशी करती है और साक्ष्य जुटाती है, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिलती।

विक्की, पीड़ित परिवार के साथ कोतवाली पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराता है। इतना ही नहीं, वह पुलिस के साथ चोर को ढूंढने का ढोंग करता है ताकि पुलिस व पीड़ित परिवार का ध्यान उसकी तरफ न जाए।

ऐसे गहराया पुलिस का शक

– चोरी के बाद डाॅग स्क्वाड के खोजी श्वान बार-बार पड़ोसी विक्की के घर ही जा रहे थे।

– पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित विक्की ने गिरवी रखा मोबाइल छुड़वाया है।

– पीड़ित परिवार ने विक्की को ही घर की निगरानी करने के लिए कहा था।

– विक्की ने बर्वे परिवार के जाते ही 13 अगस्त को ही चोरी की और भुसावल चला गया।

– बर्वे परिवार के लौटने से पहले 20 अगस्त को वह बालाघाट आया।

सोना-चांदी खरीदने वाला भी गिरफ्तार

पुलिस ने बिना वैद्य दस्तावेज के चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में रोहित सुराना को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में धारा 457, 380 के तहत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बुधवार शाम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपित व सराफा कारोबारी से चोरी के सारे जेवर जब्त किए हैं। नकदी राशि में पुलिस 2800 रुपये ही बरामद कर पाई। इस मामले के खुलासे में सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा, कोतवाली टीआई केएस गेहलोत, एएसआई राजू सिंह दाहिया, प्रआर जितेंद्र यादव, राहुल गौतम, आर. शैलेष गौतम, अंकुर गौतम, गजेंद्र माटे, शेख शहजाद आदि का सहयोग रहा।

सघन जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित सराफा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित विक्की पहले पुलिस को गुमराह कर रहा था, लेकिन शक होने पर उसने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया है। पायल, कर्धन, अंगूठी सहित 2800 रुपये नकदी बरामद हुआ है।

अंजुल अयंक मिश्रा, सीएसपी, बालाघाट

Related Articles

Back to top button