ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
मध्यप्रदेश

सूने घर से 80 हजार रुपये कीमत का सोने का हार चोरी

भोपाल: जहांगीराबाद इलाके में रहने वाली एक महिला के सूने घर से उसका सोने का हार चोरी चला गया। महिला ने अपने दो करीबियों पर शक जताया है। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से अज्ञात चोर का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सोमवार रात हुई वारदात

जहांगीराबाद थाना पुलिस के अनुसार चिकलोद रोड पर रहने वाली तबस्सुम 21 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर आयोजित दावत में गई थीं। करीब दो घंटे बाद वहां से जब वह वापस लौटीं तो उन्हें घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ मिला। अंदर पहुंचकर देखा तो सभी सामान व्यवस्थित था। सूने घर में दाखिल हुए चोर ने घर की किसी भी चीज को नहीं छुआ था। उसने केवल कपड़ों के बीच छिपाकर रखे गए सोने के हार पर हाथ साफ किया तथा वहां से भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कपड़ों के बीच में रखा था हार

प्राथमिक जांच में महिला ने शक जताया है किसी ऐसे व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है जिसे उसके घर में सोने का हार कपड़ों के बीच रखे होने की जानकारी थी। फिलहाल दो करीबी लोगों पर शक जताया जा रहा है। सोने के इस हार की कीमत करीब 80 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस का कहना है कि छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोर के बारे में पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button