ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

डीएवी के 1000 बच्चों ने लहराए 2000 तिरंगा

डीएवी पब्लिक स्कूल वसंत विहार में आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वामी दयानंद सरस्वती का 200वां जन्म दिवस मनाया जा रहा है। बुधवार को अनोखे अंदाज में अमृत महोत्सव का समापन हुआ। 1000 नन्हें बच्चों ने दोनों हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रिटार्यड कर्नल लाल, कर्नल अशोक कुमार, चीफ सिक्योरिटी आफिसर एसईसीएल, मेजर डी मूर्ति, सिक्योरिटी आफिसर एसईसीएल तथा चार अन्य पूर्व भारतीय सैनिक अधिकारियों ने तिरंगा लहराकर किया।

अतिथियों के समक्ष विद्यालय के विद्याथियों ने अप्रतिम मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। प्री प्राइमरी विंग के लगभग 1000 नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने देशप्रेम की भावना से ओत प्रोत ऐसा नृत्य प्रस्तुत किया कि पूरा मैदान मानों देशप्रेम कि भावना से मंत्र-मुग्ध हो गया हो। एक साथ 2000 तिरंगा लहराया। कार्यक्रम में 2500 अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाया।

उनकी तालियों की गड़गड़ाहट ने बच्चों को उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने स्वामी दयानंद सरस्वती जी के 200 वें जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम रक्तदान शिविर अंगदान के लिए प्रेरित करना, वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम, हर घर तिरंगा, साइकिल रैली, डीएवी गो ग्रीन कारिडोर की प्रशंसा की। शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

बच्चों के हृदय में देशप्रेम जगाना लक्ष्य: प्राचार्य पार्थिपन

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्राचार्य के. पार्थिपन ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के हृदय में देशप्रेम तथा देश भक्ति की भावना जगाना है। देशप्रेम की भावना को रोपित करने के लिए सबसे सही उम्र चार से सात साल होती हैं। जब हम उनमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने का बीज बो सकते हैं। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में अंगदान, वृक्षारोपण, सभी के साथ सुव्यवहार तथा प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button