ब्रेकिंग
जबलपुर: मुंह के कैंसर ऑपरेशन में भारी चूक! गाल के अंदर डॉक्टर ने लगाई ठुड्डी की स्किन, पीड़ित ने लगा... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड...
मध्यप्रदेश

सीएम से न मिल सकें इसलिए भाजपा मंडल महामंत्री रामकुमार चौधरी को घर में किया नजरबंद

जबलपुर। पश्चिम विधानसभा में मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के बीच का विवाद थम ही नहीं रहा। मंडल महामंत्री राम कुमार चौधरी के घर शुक्रवार को पुलिस कर्मी पहुंच गए। गढ़ा थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मी ने महामंत्री के घर में नजर बंद कर दिया। उन्हें घर से कहीं जाने नहीं दिया गया। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस राम कुमार चौधरी को सीएम से मिलने से रोक रही है। दरअसल रामकुमार अपने साथ हुई मारपीट की घटना से मुख्यमंत्री को अवगत करवाना चाहते थे। वे मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान ही उनसे मिलकर अपनी बात कहना चाहते थे। इसके पहले कि वो घर से निकल पाए उनके घर पुलिस पहुंच गई।

रामकुमार चौधरी के घर गढ़ा थाने के दो आरक्षक बैठे हुए हैं। जिसका वीडियो खुद रामलाल चौधरी ने बनाया है। बता दे कि पिछले दिनों महाराष्ट्र की चीखली विधायक श्वेता महाले पाटिल जब पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल की बैठक कर रही थी। उसी वक्त विधायक के सामने मंडल अध्यक्ष अतुल चौरिसया और मंडल महामंत्री रामकुमार चौधरी के बीच विवाद हाे गया था। आरोप है कि मंडल अध्यक्ष ने सभी के सामने रामकुमार पर हाथ उठा दिया। उनसे अभद्रता की।

अतुल ने आरोप लगाया था, बैठक में जबरन घुुसने का प्रयास कर रहे थे और नशे में धुत थे

अतुल का आरोप था कि रामकुमार बैठक में जबरन घुुसने का प्रयास कर रहे थे और वो नशे में धुत थे। वहीं राम कुमार ने इस मामले में गढ़ा थाने में भी लिखित शिकायत दी हुई थी। घटना के वक्त नगर अध्यक्ष प्रभात साहू भी वहां मौजूद थे। पुलिस द्वारा भी मामले पर कोई कार्रवाई न होता देख राम कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के जबलपुर प्रवास के दौरान उनसे मुलाकात का निर्णय लिया। वे अपनी पीढ़ा को मुुख्यमंत्री के सामने जाहिर करना चाहते थे। उनकी मुख्यमंत्री से मिलने की जानकारी किसी तरह पुलिस तक पहुंच गई जिसके बाद पुलिस कर्मी घर पर बैठ गए। इधर गढ़ा थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने कहा कि शिकायत की जांच करने आरक्षण रामकुमार चौधरी के घर गए थे उन्हें नजरबंद नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button