ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
मध्यप्रदेश

शिथिल पड़ा मानसून, मौसम साफ होने से खिलने लगी धूप, बढ़ी उमस

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में वर्तमान में कोई मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है। मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर भी हिमालय की तलहटी में चला गया है। हालांकि अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नर्मदापुरम में 3.2, पचमढ़ी में 1.4, ग्वालियर में 0.7, मंडला में 0.6, जबलपुर में 0.4, सागर में 0.4, खजुराहो में 0.4, भोपाल में 0.3, इंदौर में 0.3 मिलीमीटर बारिश हुई। उज्जैन में बूंदाबांदी हुई।

मौसम ने ली करवट

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मानसून एक बार फिर शिथिल पड़ गया है। अब कहीं-कहीं सिर्फ छिटपुट बौछार ही पड़ सकती हैं। साथ ही वातावरण से नमी कम होने पर अब बादल छंटने से धूप भी निकलने लगेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही उमस भी बढ़ेगी।

वेदर सिस्टम खिसके

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब उत्तरी उत्तर प्रदेश पर सक्रिय हो गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उधर मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तलहटी में चला गया है। बंगाल की खाड़ी में भी फिलहाल कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।

मानसून की गतिविधियां घटीं

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि किसी भी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण प्रदेश में अब मानसून की गतिविधियों में कमी आने लगी है। बंगाल की खाड़ी में भी अभी चार-पांच दिन तक किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय होने के संकेत भी नहीं हैं। इस वजह से अब मौसम साफ होने लगेगा। हालांकि वातावरण में नमी मौजूद रहने के कारण तापमान बढ़ने पर कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button