ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

झाबुआ के पेटलावद की बेटी ने दिव्यांशी चौधरी का चयन अंडर 19 टीम में

पेटलावद, झाबुआ। कौन कहता है आसमान में छेद नहीं होता। एक पत्थर तो दिल से उछालो यारों, इसी बात को पेटलावद नगर कि बिटिया ने कड़े परिश्रम, हुनर व हौसले से वो मुकाम हासिल किया है। जो आज तक के इतिहास में इससे पहले किसी बिटिया ने नहीं हासिल किया था। पेटलावद नगर की बिटिया ने एक बार फिर नगर का गौरव बढ़ाया है।

पेटलावद नगर की बिटिया दिव्यांशी महेंद्र चौधरी का चयन मध्य प्रदेश अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए चयनित हुई हैं। चयनित खिलाडियों का 6 सितंबर से ग्वालियर में आयोजित टूर्नामेंट में अभ्यास मैच खेले जाएंगे। जहां दिल्ली राज्य की टीम भी भाग लेगी। दिव्यांशी कि इस उपलब्धि पर उज्जैन डिविजन के सचिव हीरू काबरा, कोच राजेश चावरा व अन्य सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किए।

कर्नाटक जाकर भी खेल चुकी हैं

बिटिया दिव्यांशी चौधरी जो कि पेटलावद नगर के चौधरी परिवार कि बिटिया है। जो वर्तमान में खेलो इंडिया योजना के तहत मध्य प्रदेश शासन की महिला क्रिकेट एकेडमी शिवपुरी ग्वालियर में चयनित हुई है। बिटिया दिव्यांशी चौधरी जिनकी प्रारंभिक क्रिकेट कोचिंग बड़े पापा भरत चौधरी से ही प्राप्त की हैं। दिव्यांशी स्कूली क्रिकेट में मध्य प्रदेश टीम से कर्नाटक जा कर खेल चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button