ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
विदेश

चलते-चलते हुई पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बातचीत, देखिए वीडियो

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित ब्रिक्स देशों की समिट में (15th BRICS Summit in Johannesburg) गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन हुआ। पीएम मोदी ने ब्रिक्स में शामिल हुए नए देशों को बधाई दी। साथ ही चंद्रयान-3 की सफलता का भी जिक्र किया।

ब्रिक्स समिट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों नेता चलते-चलते कुछ पलों के लिए बात करते हैं। कहा जा रहा था कि दोनों नेता इस शिखर सम्मेलन के इतर वन-टू-वन मीटिंग करेंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

चंद्रयान की कामयाबी पर जिनपिंग ने बजाई ताली

इस बीच, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति चंद्रयान-3 की सफलता के लिए पीएम को बधाई देते हैं। इस मौके पर चीनी राष्ट्रपति भी ताली बजाते हैं।

ब्रिक्स समिट 2023: पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री ने कहा, “मुझे खुशी है कि तीन दिन की इस बैठक से कई सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। हमने ब्रिक्स की 15वीं वर्षगांठ पर इसका विस्तार करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।”

‘मुझे खुशी है कि सभी ने ब्रिक्स के विस्तार के लिए तैयार किए गए मार्गदर्शक सिद्धांतों, मानकों, मानदंडों और प्रक्रियाओं पर आम सहमति बनाई है।

इनके आधार पर हम ब्रिक्स में अर्जेंटीना, मिस्र, ईरान, सऊदी अरब, इथियोपिया और यूएई का स्वागत करने पर सहमत हुए हैं।’

“चंद्रयान-3 की सफलता की उपलब्धि को पूरी मानवता के लिए एक उपलब्धि के रूप में स्वीकार किया जा रहा है।”

Related Articles

Back to top button