ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
मध्यप्रदेश

नाइट कल्चर पर बोली मंत्री उषा ठाकुर- रात दस बजे बाद मार-मार कर घर पहुंचा दो

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इंदौर में रात्रिकालीन बाजार खुले रखने का निर्णय लिया था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तो नाइट कल्चर के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। अब पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने भी नाइट कल्चर पर आपत्ति जता दी है। शनिवार को मंत्री उषा ठाकुर ने बयान दिया कि रात दस बजे बाद जो भी सड़क पर दिखे उसे मार-मार कर घर पहुंचाना चाहिए।

मंत्री ठाकुर ने कहा कि इंदौर देवी अहिल्या की नगरी है, जो संस्कृति और अध्यात्म के लिए पहचानी जाती हैं। बच्चे जिस प्रकार से सारी सीमाओं का उल्लंघन कर रहे हैं, यह उनके जीवन के साथ समाज और अभिभावकों के लिए भी दु:खदायी है। हमें इस तरह के नाइट कल्चर से मुक्ति पाना है। यह मैकाले की शिक्षा पद्धति का दुष्प्रभाव है, ऐसे में बच्चे एकदम संत और साध्वी तो नहीं बन सके, लेकिन उन्हें रात दस बजे बाद मार-मार कर घर पहुंचाना जरूरी है।

महापौर ने भी जताई थी आपत्ति

मंत्री उषा ठाकुर के नाइट कल्चर पर आपत्ति लेने के पहले महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि सरकार को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

सरकार ने लिया था यह निर्णय

मुख्यमंत्री ने इंदौर में रात्रिकालीन बाजार खुले रखने की अनुमति दी थी। वहीं सरकार ने रात साढ़े ग्यारह बजे तक तो पब और शराब दुकानों को भी खुला रखने का निर्णय लिया था।

Related Articles

Back to top button