ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
खेल

पीएम मोदी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई वीडियो में देखिए वो पल जब रचा गया इतिहास

नई दिल्ली। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World Athletics Championships) में रविवार को स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। इससे पहले उन्होंने रजत पदक जीता था, जो इस टूर्नामेंट में किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था।

नीरज चोपड़ा से पहले अंजू बाबी जॉर्ज ने 2003 में लंबी कूद में कांस्य पदक जीता था। फाइनल में नीरज ने पहले प्रयास में फाउल किया, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने 88.17 मीटर का भाला फेंका जो उन्हें पीला तमगा दिलाने के लिए पर्याप्त रहा।

पीएम मोदी ने नीरज को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “नीरज उत्कृष्टता का उदाहरण हैं।”

अभिनव बिंद्रा के बराबर पहुंचे

इसके साथ ही नीरज ने निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बराबरी कर ली। बीजिग ओलंपिक में स्वर्ण जीतने वाले अभिनव बिंद्रा ने विश्व चैंपियनशिप की व्यक्तिगत स्पर्धा में पीला तमगा जीता था। अब नीरज ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।

अन्य भारतीयों ने किया निराश

बुडापेस्ट में नीरज को छोड़कर बाकी भारतीय एथलिटों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। 28 भारतीय एथलीटों ने विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, जिनमें से भाला फेंक, लंबी कूद, तीन हजार मीटर स्टीपलचेज, और चार गुणा 400 रिले में भी भारतीय एथलीट फाइनल में पहुंच सके।

पानीपत में जश्न की तैयारी

Related Articles

Back to top button