ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
महाराष्ट्र

मुंबई के फेमस रेस्टोरेंट में चिकन करी में निकला चूहा, मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में खाने में मरा हुआ चूहा मिलने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए बताया कि वे मुंबई के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए गया था, लेकिन इस दौरान उसके खाने में मरा हुआ चूहा मिला।

इस मामले में व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट के मैनेजर और दो रसोइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि ग्राहक एक बैंक में कार्यरत है। रविवार रात खरीदारी के बाद वे उपनगरीय बांद्रा में स्थित रेस्टोरेंट में गया था। पुलिस के अनुसार, उसने रेस्टोरेंट में चिकन डिश ऑर्डर किया था, जिसमें एक मरा हुआ चूहा मिला।

अधिकारी ने बताया कि ग्राहक को शुरुआत में चिकन करी में मरा हुआ चूहा नजर नहीं आया और उसने इसे चिकन का टुकड़ा समझकर खा लिया। अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें चिकन डिश पर संदेह हुआ और उन्हें पता चला कि यह चूहे का बच्चा है।

इसके बाद ग्राहक ने इस मामले की शिकायत रेस्टोरेंट स्टाफ से की तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए माफी भी मांगी। हालांकि, चिकन करी में चूहा मिलने के बाद ग्राहक बीमार महसूस करने लगा और वह डॉक्टर के पास गया।

अधिकारी ने कहा कि उनकी शिकायत के आधार पर रेस्टोरेंट के मैनेजर और दो रसोइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मैनेजर और रसोइयों के खिलाफ धारा-272 (बेचे जाने वाले भोजन में मिलावट) और धारा-336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत केस दर्ज किया है।

फिलहाल मैनेजर और रसोइयों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बता दें कि जिस रेस्टोरेंट में ग्राहक खाने के लिए गया था, यह रेस्टोरेंट अपने पंजाबी खाने के लिए जाना जाता है।

Related Articles

Back to top button