ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
देश

खराब लैपटाप बेचने वाली कंपनी को जुर्माना

बिलासपुर। लैपटाप खरीदने के पांच दिन बाद कैमरे में खराबी आ गई। ग्राहक ने सर्विस सेंटर में शिकायत की, लेकिन उसे किसी प्रकार के सहयोग नहीं मिला। लैपटाप को सुधारकर भी नहीं दिया गया। इस मामले में सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को नए लैपटाप या पूरी कीमत ग्राहक को लौटाने समेत 10 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति अदा करने का फैसला सुनाया।

कुदुदंड मिलन चौक निवासी मुकेश चौहान पिता अंबालाल चौहान (45) ने मैनेजर क्रोमा ओम शकुंतलम सांई दरबार रामा मैग्नेटो माल बिलासपुर स्थित एसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वेस्ट मुंबई से 17 जून 2021 को 77 हजार 540 रुपये में लैपटाप खरीदा था। एक साल की वारंटी दी गई थी। खरीदने के पांच दिन बाद ही लैपटाप में खराबी आ गई। कैमरा ठीक से काम नहीं कर रहा था।

इसके बाद पीड़ित सुधरवाने के लिए दुकान संचालक के पास गए। संचालक व कंपनी के अधिकारी टालमटोल करने लगे। लैपटाप को न ठीक करके दिया और न ही बदला गया। इस तरह से कंपनी की ओर से सेवा में कमी की गई। इसके बाद पीड़ित ने जिला उपभोक्ता आयोग में परिवाद दायर किया। आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों ने सुनवाई के दौरान कंपनी को नोटिस जारी कर लैपटाप को सुधारने के लिए मौका दिया था।

इसके बावजूद कंपनी की ओर से कोई पहल नहीं की गई। इसके बाद आयोग ने एसस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड वेस्ट मुंबई को नया लैपटाप देने या फिर उसकी कीमत 77 हजार 430 रुपये अदा करने का फैसला सुनाया। लैपटाप या राशि जमा नहीं करने पर नौ प्रतिशत वार्षिक व्याज भुगतान समेत पीड़ित ग्राहक को 10 हजार रुपये मानसिक क्षतिपूर्ति की जमा करने निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button