ब्रेकिंग
अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ... Greater Noida Student Suicide: शराब पीकर आने पर प्रबंधन ने बनाया था वीडियो, पिता की डांट से क्षुब्ध ... FASTag और Amazon Gift Card के जरिए करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से पकड़े 2 मास्टरमाइंड शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और UP सरकार के बीच बढ़ा विवाद, प्रयागराज से लखनऊ तक छिड़ा 'पोस्टर वॉर' PM Modi के आह्वान पर BJP का बड़ा कदम, देशभर से चुने जाएंगे 1000 युवा नेता; जानें पूरी प्रक्रिया Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र...
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश के 28 शहरों में बढ़ा तापमान, जानिये कब है बारिश का अनुमान

भोपाल। वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून द्रोणिका भी हिमालय की तलहटी में पहुंच गई है। इस वजह से मध्य प्रदेश सहित आसपास के राज्यों में मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई है। वर्षा का दौर थमने के कारण आसमान साफ होने लगा है। साथ ही पूरे प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश के 28 शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया था। सर्वाधिक 36.4 डिग्री तापमान सीधी में रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक वर्षा होने की संभावना नहीं है।

हालांकि तापमान बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश का दौर थमने के कारण किसान चिंतित होने लगे हैं। खरीफ की प्रमुख धान और सोयाबीन की फसलों के सूखने की आशंका बढ़ गई है। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में इस सीजन में एक जून से बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक कुल 661.7 मिमी. वर्षा हुई है। जो सामान्य वर्षा (773.7 मिमी.) की तुलना में 14 प्रतिशत कम है।

प्रदेश के 23 जिलों में सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि मानसून द्रोणिका के दोनों छोर हिमालय की तलहटी में पहुंच गए हैं। वर्तमान में प्रदेश के उत्तरी भाग के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है, लेकिन इसका विशेष प्रभाव होने की संभावना नहीं हैं। मानसून ब्रेक की स्थिति तीन-चार सितंबर तक बनी रह सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्षा का सिलसिला थमने से मौसम साफ होने लगा है। आसमान साफ होने के कारण सुबह से ही धूप निकलने लगी है। इस वजह से दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। हालांकि बादल छंटने के कारण अब रात के तापमान में कुछ गिरावट भी हो सकती है। चार सितंबर के बाद पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button