ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
खेल

हेड कोच राहुल द्रविड ने नंबर 4 और 5 के सवाल पर तोड़ी चुप्पी केएल राहुल शुरुआती दो मैच करेंगे मिस

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 में टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 2 सितंबर से पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबा केएल राहुल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केएल राहुल शुरुआती दो मैचों में नहीं खेलेंगे। साथ ही द्रविड़ ने टीम की समस्या को लेकर भी चुप्पी तोड़ी।

राहुल द्रविड़ ने टीम में एक्सपेरिमेंट के पीछे की बताई सच्चाई

दरअसल, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल में में एकदिवसीय और टी20 श्रृंखला खेली थी। जिसमें कई एक्सपेरिमेंट देखने को मिले थे। कोच राहुल द्रविड़ की इसको लेकर काफी आलोचन हुई थी। वहीं, एशिया कप में युजवेंद्र चहल और आर आश्विन को शामिल नहीं करने पर फैंस निराश थे।

टीम में नंबर 4 पोजिशन पर राहुल ने कहा

इस बीच एशिया कप से पहले राहुल द्रविड़ ने नंबर 4 पोजिशन पर बड़ा दिया। कोच द्रविड़ ने कहा कि लोग टीम में एक्सपेरिमेंट के बारे में बात करते हैं, लेकिन 18 से 20 माह पहले भी मैं बता सकता था कि नंबर 4 और 5 के लिए उम्मीदवार कौन है। यह हमेशा केएल राहुल, पंत और श्रेयस के बीच था, लेकिन दुर्भाग्य से सभी खिलाड़ी घायल हो गए।

एशिया कप के शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे केएल राहुल

गौरतलब है कि ऋषभ पंत पिछले साल कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और रिहैब प्रकिया से गुजरते रहे। वह भी फिट होने के लिए जमकर जिम में पसीना बहा रहे हैं। वहीं, श्रेयस अय्यर इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में घायल हुए थे। इसके बाद से खेल से दूर थे। हालांकि, अब वह पूरी तरह से फिट है। केएल राहुल भी IPL के बाद चोट के कारण मैदान से बाहर थे। उन्हें एशिया कप के लिए टीम में जगह मिली है, लेकिन शुरुआती दो मैच मिस करेंगे।

Related Articles

Back to top button