ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मनोरंजन

माइकल जैक्‍सन के नाम पर हैं ये 10 यूनिक रिकॉर्ड्स

आज किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्‍सन का 65वां जन्‍मदिन है। अपने जीवन काल में उन्‍होंने बहुत कुछ अभूतपूर्व किया। यदि वे जीवित होते तो आज भी कुछ ना कुछ यूनिक ही कर रहे होते। जैक्‍सन ने एक सोलो आर्टिस्‍ट के तौर पर बहुत सफलता हासिल की और नित नए रिकॉर्ड बनाए। उन्‍हें पॉप निर्विवाद रूप से पॉप गायकी का किंग कहा जाता है लेकिन अपने जीवनकाल में उन्‍होंने इतने कीर्तिमान स्‍थापित कर डाले थे कि उन्‍हें कीर्तिमानों का भी किंग कहा जा सकता है। उन्‍हें विश्‍व इतिहास का सर्वाधिक सफल और प्रभावशाली एंटरटेनर कहा जाता है।

600 से अधिक अवार्ड जीतने वाले जैक्‍सन ने संगीत के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्‍थापित किए। 25 जून 2009 को जैक्‍सन की मौत की खबर सामने आते ही दुनिया में मानो तहलका मच गया था। इस मौत की खबर को कंफर्म करने के लिए दुनिया भर के इतने लोगों ने गूगल पर सर्च किया कि गूगल का सर्च इंजन ही गड़बड़ा गया था।

कुछ मौकों पर तो उन्‍होंने खुद के ही रेकार्ड तोड़े। जीते जी तो जैक्‍सन के संगीत ने पूरे विश्‍व को आंदोलित किया ही, मरणोपरांत भी जारी किए गए उनके गीतों ने श्रोताओं को जर्बदस्‍त प्रभावित किया और संगीत के आनंद में कटौती का कोई अवसर निर्मित नहीं होने दिया। उनके नाम कुछ यूनिक विश्‍व कीर्तिमान हैं। आइये जानते हैं जैक्‍सन के कीर्तिमानों से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

1. वर्ष 1982 में रिलीज एलबम “थ्रिलर” को विश्‍व के इतिहास का सर्वाधिक लोकप्रिय एलबम माना जाता है। आंकड़े बताते हैं कि इस एलबम की विश्‍व के कई देशों में कुल 42.4 मिलियन यानी 4 करोड़ 24 लाख प्रतियां बिकीं जो कि एक अडिग विश्‍व कीर्तिमान है।

2.थ्रिलर के बाद 1987 व 1991 में आए एलबम क्रमश: “बैड” और “डेंजरस” भी ऑल टाइम टॉप सेलिंग एलबम्‍स की सूची में दर्ज हैं, जिनकी क्रमश: 18.4 और 16.3 मिलियन प्रतियां बिकीं।

3. संगीत के क्षेत्र में जैक्‍सन ने सर्वाधिक पुरस्‍कार जीतने का विश्‍व कीर्तिमान बनाया। उनके खाते में 600 से अधिक पुरस्‍कार दर्ज हैं। इनमें 31 गिनीज बुक रेकार्ड, 26 अमेरिकन म्‍यूजिक अवार्ड, 68 बिलबोर्ड अवार्ड, 6 ब्रेट अवार्ड, 13 गैमी अवार्ड, 2 गोल्‍डन ग्‍लोब अवार्ड, 18 वर्ल्‍ड म्‍यूजिक अवार्ड, 1 मोबो अवार्ड, 18 एमटीवी अवार्ड, 12 सोल ट्रेन अवार्ड सहित अन्‍य सैकड़ों नॉमिनेशन शामिल हैं। किसी भी सोलो आर्टिस्‍ट द्वारा इतने पुरस्‍कार कभी नहीं जीते गए।

4.जैक्‍सन की मूनवॉक और उनकी विशिष्‍ट शैली की भाव-भंगिमाओं को विश्‍व में सर्वाधिक इंफ्यूऐंशल माना गया है, जिसकी अनगिनत लोगों ने नकल की।

5.हार्ड रॉक और शुद्ध पॉप की प्रचलित छबि के बावजूद उन्‍होंने ऑपेरा शैली में गीत गाए हैं जो अत्‍यंत गहरे व मधुर बने हैं। “चाइल्‍डहुड”,”गॉन टू सून”, “स्‍माइल”जैसे ऑपेरा बेजोड़ हैं तो “स्‍पीचलैस” और “वी हैव गॉट फॉर एवर” जैसे प्रणय गीत लाजवाब हैं।

6.वे हमेशा पैपराजी़ के निशाने पर रहे और कोई आश्‍चर्य नहीं जो उन्‍होंने पैपराज़ी को अपने संगीत के ज़रिये आड़े ना लिया हो। गौर से देखा जाए तो उन्‍होंने अपने हर एलबम में “एंटी-पैपराज़ी”गीत ज़रूर रचा। थ्रिलर में “वाना बी र्स्‍टाटिन समथिंग”, बैड में ” लीव मी अलोन”, डेंजरस में ” व्‍हॉय यू वाना ट्रिप ऑन मी”, स्‍क्रीम में “स्‍क्रीम” और इंविसिबल में “प्राइवेसी” इसके उदाहरण हैं।

7. 1997 में ब्रिटेन की प्रिंसेस डायना की सड़क दुघर्टना में मौत का कारण पैपराज़ी ही थे। डायना से जैक्‍सन की दोस्‍ती थी। इस घटना के बाद जैक्‍सन ने गुस्‍से से भरकर पैपराज़ी के खिलाफ गीत बनाया लेकिन उसे चार साल बाद एलबम में शामिल किया।

8.2009 में जैक्‍सन की मौत के बाद वर्ष 2014 में उनके अनरीलिज्‍ड गीतों को संग्रहित करके मरणोपरांत एलबम “एक्‍सकेप”जारी किया गया। कई देशों में इसके गीत चार्टबस्‍टर पर टॉप रहे और मरने के बाद भी जैक्‍सन अव्‍व्‍ल ही नजर आए।

9. म्‍यूजिक को वीडियो तक लाने का श्रेय भी जैक्‍सन को ही जाता है। 1979 में आए उनके एलबम “ऑफ द वॉल” में उनके दो म्‍यूजिक वीडियो ” डोंट स्‍टाप टिल यू गेट इनफ” और “रॉक विद यू” बेहद लोकप्रिय हुए थे। इसके बाद के वर्षों में आने वाले एलबमों में उन्‍होंने वीडियो की संख्‍या बढ़ा दी। उनके म्‍यूजिक वीडियो की संख्‍या दस तक पहुंचने लगी थी।

10. माइकल जैक्‍सन एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जिनके प्रशंसक विश्‍व के सभी देशों व सभी भाषाओं में हैं। नागरिकता और भाषाओं की सरहदों से पार लोकप्रियता जैक्‍सन के अलावा किसी कलाकार की नहीं देखी गई।

Related Articles

Back to top button