ब्रेकिंग
निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म... अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक, पहली बार 11 हजार स्वदेशी ड्रोन ... हेरिटेज स्ट्रीट इलाके में मची अफरा-तफरी, डरे लोग इस बार बिक्रम मजीठिया जेल में मनाएंगे दिवाली! Court ने सुनाया ये सख्त फैसला दिवाली से पहले Action में मान सरकार, अधिकारियों को जारी किए सख्त आदेश दिवाली पर रद्द हुई छुट्टियां! जारी हो गए नए आदेश, पढ़ें..
मध्यप्रदेश

दुर्घटना का आरोप लगाकर वाहन चालकों को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

इंदौर । विजय नगर थाना पुलिस ने लूट के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित सड़क दुर्घटना का आरोप लगाकर राहगीरों को लूट लेते थे। पुलिस ने आरोपितों से एक पिस्टल और बाइक जब्त की है।

टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपितों के नाम अमित यादव निवासी पाटनीपुरा और आकाश जाटव निवासी पाटनीपुरा बेकरी वाली गली है। फरियादी विजय झरवड़े ने शिकायत दर्ज करवाई थी। विजय से आरोपितों ने मोबाइल, पर्स और रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश ने गला रेता, मेट्रो के कर्मचारियों ने बचाया

बड़ा बांगड़दा क्षेत्र में एक बदमाश ने युवक का गला रेत दिया। घायल युवक को मेट्रो के कर्मचारियों ने अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गांधीनगर थाने के टीआइ अनिल यादव के मुताबिक, फरियादी कपिल परमार का आरोपित राजनारायण कलोता से पुराना विवाद है। शुक्रवार रात आरोपित ने बड़ा बांगड़दा क्षेत्र में उसका गला रेत दिया। गंभीर हालत में उसे देख मेट्रो कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। आरक्षक सुनील पाल, भावेश और अंकित ने तुरंत अस्पताल भिजवाया।

Related Articles

Back to top button