ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

चुनाव आयोग की बैठक प्रारंभ, भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने द‍िए सुझाव

 भोपाल (राज्य ब्यूरो)। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में चुनाव आयोग की बैठक प्रारंभ। भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने आयोग को सुझाव दिया कि फैमिली वोटर स्लिप जारी की जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके की परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में है या नहीं। यदि किसी सदस्य का नाम छूट गया है या गलत जानकारी दर्ज हुई है तो उसे सुधरवाने के लिए नामांकन के अंतिम दिवस तक अवसर मिल सके।

चुनाव प्रचार के द्वारा हेट स्पीच पर कार्रवाई करने के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जाएं ताकि चुनाव के दरमियान शुचिता बनी रहे। चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए इंटरनेट मीडिया पर गलत जानकारी और फेक न्यूज पर रोक लगाने कदम उठाए जाएं। निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात मतदाताओं को डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान की जो सुविधा दी गई है उसके लिए या प्रविधान भी किया जाए कि वह दो अवसर देने के बाद भी यदि मतदान नहीं करता है तो उसे अपना मत पत्र डाक के जरिए भेजने की अनुमति न मिले क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में इसको लेकर हेरा फेरी की शिकायत सामने आ चुकी है। जिन 123 मतदान केंद्रों को विलोपित किया गया है उनके मतदाताओं को कौन से केंद्र में समायोजित किया गया है इसकी जानकारी दी जाए ताकि मतदाता परेशान ना हो।

भाजपा की ओर से चुनाव आयोग समन्वय विभाग के प्रदेश संयोजक एस एस उप्पल, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी सहित अन्य अपना पक्ष रखा। वहीं, बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश सचिव सीएल गौतम ने कहा कि फर्जी मतदान को रोकने के लिए थंब इंप्रेशन से लिंक किया जाए। भारतीय जनता पार्टी ने 39 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं उनके द्वारा किए जा रहे वहन को निर्वाचन में शामिल किया जाए। ग्वालियर चंबल क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को मतदान केदो में तैनात किया जाए क्योंकि अभी होता यह है कि इन्हें रिजर्व में रखकर स्थानीय पुलिस बल को ही तैनात कर दिया जाता है जिससे गड़बड़ी की आशंका रहती है।

केन्द्रीय निर्वाचन दल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अगुवाई में सोमवार को भोपाल पहुँचा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने पुष्प-गुच्छ के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार एवं उनके दल का स्वागत किया। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल, अनूप चंद्र पाण्डे, महानिदेशक निर्वाचन डॉ. नीता वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त श्री अजय भादू एवं सचिव निर्वाचन पवन दीवान भी भोपाल आए हैं।

केन्द्रीय निर्वाचन दल 6 सितंबर तक प्रदेश में रहेगा। दल प्रदेश में आगामी चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेगा। साथ ही स्वीप गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेगा।

एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button