ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
खेल

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रनों से हराया शांतो और मेंहदी ने जड़े शतक

 लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के चौथे मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 89 रनों से हरा दिया है। बांग्ला देश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 334 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 245 रन ही बना सकी। अफगानिस्तान की ओर से इब्राहिम जदरान से सबसे ज्यादा 75 रन बनाये, जबकि कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने 51 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से तस्किन अहमद ने 4 विकेट लिए, जबकि शोरिफुल इस्लाम ने 3 विकेट लिए। दोनों देशों के बीच कुल 579 रन बने, जो बांग्लादेश और अफगानिस्तान द्वारा वनडे मैचों में बनाया गया अबतक का उच्चतम स्कोर है।

बांग्ला देश की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही। मेहंदी हसन मेराज और मोहम्मद नईम के बीच 60 रनों की ओपनिंग साझेदारी हुई। लेकिन इसके बाद दो विकेट जल्दी गिर गये। फिर मेहंदी हसन मेराज ने 112 और नजमुल हुसैन शांतो ने 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 200 से ज्यादा रनों की साझेदारी की। दोनों ने एशिया कप के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की। आखिरी के ओवरों में कप्तान शाकिब अल हसन ने भी 18 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया। इस तरह बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 334 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान और मुलबदीन नैब ने एक-एक विकेट लिया। इसके अलावा किसी भी गेंदबाज को सफलता नहीं मिली। बांग्ला देश के तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।

Related Articles

Back to top button