ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मध्यप्रदेश

धड़ाम से गिरे कार्यकर्ता, यात्रा के पहुंचने से पहले ही टूटकर गिरा स्टेज, वायरल हो रहा वीडियो

नीमच। मध्य प्रदेश में बीजेपी अपनी जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। प्रदेश के अलग अलग अंचल से 4 यात्राएं निकाली जा रही है। यात्रा को लेकर अंचल के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। यात्रा के लिए शहर भर में तैयारी की जा रही है। साथ ही जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत करने के लिए स्टेज भी लगाए गए है। आज सीएम शिवराज और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नीमच से यात्रा को हरि झंडी दिखाएंगे। लेकिन इससे पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत के लिए नीमच शहर में जगह-जगह पर स्टेज लगाएं गए है। इन स्टेजों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। लेकिन इसी में एक मंच इतना कमजोर था कि यात्रआ का स्वागत करने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। और स्टेज पर मौजूद लोग नीचे धड़ाम से जा गिरे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जानकारी के मुताबिक ये स्वागत मंच सांसद प्रतिनिधइ सत्यनारायण गोयल ने लगवाया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं की ज्यादा भीड़ होने के कारण मंच टूट गया जिससे कुछ कार्यकर्ताओं को मामूली चोट लगी है।

Related Articles

Back to top button