ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज पहुंचे ओंकारेश्वर, 21 कुंडीय यज्ञ में सपत्नीक दी आहुति

खंडवा, ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर में एकात्म धाम में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा के अनावरण के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। मौसम की खराबी के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब सा़ढे तीन घंटे विलंब से उनका आगमन हुआ। यहां ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के शुद्धिकरण के लिए आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। वैदिक रीति से 21 कुंडीय हवन में पत्नी साधना सिंह के साथ आहुति डाली। इसके बाद प्रतिमा निर्माण कार्य और अनावरण की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। पर्यटन विकास निगम के रेस्ट हाउस पहुंच कर प्रदेश स्तरीय आनलाइन वीसी में शामिल होंगे।

एकात्म धाम, ओंकारेश्वर में आयोजित वैदिक रीति से पूजन किए जाने का ‘संकल्प कार्यक्रम’ https://t.co/jILIOeBHxb

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 15, 2023

ओंकारेश्वर में एकात्म धाम में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा अनावरण से पूर्व तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत ओंकार पर्वत पर हो चुकी है। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री चौहान को ओंकारेश्वर पहुंचना था। मौसम की खराबी की वजह से उनका हेलीकाप्टर भाेपाल से उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर करीब डेढ़ बजे पहुंचे।

ओंकार (मांधाता) पर्वत पहुंच कर यहां 11 से 19 सितंबर तक उत्तरकाशी के स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद तथा संयासियों द्वारा किए जा रहे प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण में शामिल हुए। इसके अलावा ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के शुद्धिकरण के लिए आयोजित धार्मिक आयोजन व वैदिक रीति से हो रहे 21 कुंडीय हवन में आहुति दी।

विदित हो कि ओंकार ;मान्धाताद्ध पर्वत पर 11 से 19 सितंबर तक उत्तरकाशी के स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद तथा 32 सन्यासियों द्वारा प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण पाठ व पूजन किया जा रहा है। वहीं 15 से 19 सितंबर तक आचार्य शंकर की प्रतिमा स्थापना व शुद्धिकरण के लिए दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान द्वारा 21 कुंडीय हवन- पूजन आयोजित किया गया हैै।। देश के अनेक विख्यात वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक रीति से पूजन व हवन किया जाएगा।

18 सितंबर को आचार्य शंकर की एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमि व शिलापूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर सिद्धवरकूट पर आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के द्वारा ब्रह्मोत्सव में संत ,मनीषियों और विशिष्टजनों का समागम कार्यक्रम होगा इसमें दो हजार से अधिक साधु संत संयासी आचार्य महामंडलेश्वर और शंकराचार्य शामिल होंग

Related Articles

Back to top button