ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

भारत मंडपम के बाद देश को मिलने जा रहा एक और कन्वेंशन सेंटर, पीएम मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका इलाके में ‘यशोभूमि’ नामक इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (आईआईसीसी) के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के द्वारका सेक्टर 25 तक किए गए विस्तार का भी उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि देश में बैठकों, सम्मेलनों और प्रदर्शनियों की मेजबानी के लिए एक विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करने का प्रधानमंत्री मोदी का एक दृष्टिकोण है। उन्होंने बताया कि द्वारका में यशोभूमि के निर्माण से इस कवायद को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि 8.9 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल परियोजना क्षेत्र और 1.8 लाख वर्ग मीटर से अधिक के कुल निर्मित क्षेत्र के साथ, यह दुनिया की सबसे बड़ी एमआईसीई (बैठकें, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी) सुविधाओं में अपना स्थान बनाएगा। करीब 73,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में बने कन्वेंशन सेंटर में मुख्य सभागार, भव्य ‘बॉलरूम’ और 13 बैठक कक्ष सहित 15 कन्वेंशन रूम शामिल हैं, जिनकी कुल क्षमता 11,000 प्रतिनिधियों की है। मुख्य सभागार कन्वेंशन सेंटर के लिए पूर्ण हॉल है, जो लगभग 6,000 मेहमानों की बैठने की क्षमता से सुसज्जित है। भव्य बॉलरूम, लगभग 2,500 मेहमानों की मेजबानी कर सकता है।

इसमें एक विस्तारित खुला क्षेत्र भी है, जिसमें 500 लोग बैठ सकते हैं। उन्होंने बताया कि आठ मंजिलों में फैले 13 बैठक कक्षों में विभिन्न पैमानों पर विभिन्न प्रकार की बैठकें आयोजित करने की परिकल्पना की गई है। अधिकारियों ने बताया कि यशोभूमि दुनिया के सबसे बड़े प्रदर्शनी हॉल में से एक होगा। द्वारका सेक्टर 25 में नए मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन के साथ यह दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन से भी जुड़ जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली मेट्रो, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की परिचालन गति को 90 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 120 किलोमीटर प्रति घंटा करेगा, जिससे यात्रा का समय कम होगा। नयी दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक की यात्रा में लगभग 21 मिनट का समय लगेगा।

Related Articles

Back to top button