ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

जन आशीर्वाद यात्रा के पहले नपा अध्यक्ष की जनता ने की पि‍टाई

नरसिंहपुर : नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा विधानसभा में जन आशीर्वाद यात्रा आने के एक दिन पूर्व शनिवार रात्रि 11 बजे नगर पालिका परिषद के भाजपा अध्यक्ष की जनता ने पिटाई कर दी। नपाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कुछ युवाओं से गाली गलोच करते वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नपाध्यक्ष लोगों से धक्कामुक्की भी करते दिखे जिसके बाद पानी सिर से ऊपर जाने पर लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। यह विवाद खड़े ट्रक से उनके वाहन में आई खरोंच के बाद उठा। जहां नपाध्यक्ष पर बार-बार मना करने पर भी लोगों से विवाद और गाली गलौज का आरोप है। जानकारी के अनुसार जन आशीर्वाद यात्रा में भीड़ जुटाने के कार्य में लगे तेंदूखेड़ा के नपा अध्यक्ष पर शराब के नशे में लोगों को शराब व पैसों के लोभ देकर भीड़ जुटाने का भी आरोप लग रहा है।

कार में स्क्रैच आ गया और साइड मिरर टूट गया, इससे नपाध्यक्ष ने आपा खो दिया

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से नपाध्यक्ष अपने वाहन से गुजर रहे थे। इस दौरान राजमार्ग के किनारे खड़े ट्रक जिससे कुछ सामान उतर जा रहा था उसे ट्रक से नपा अध्यक्ष की कार हल्की सी छुल गई। इससे कार में स्क्रैच आ गया और साइड मिरर टूट गया। इससे नपाध्यक्ष ने आपा खो दिया और ट्रक चालक, परिचालक सहित जिस व्यक्ति के यहां यह ट्रक खड़ा था उसे उसके परिवार और महिलाओं के सामने गाली गलौज की।

भरपाई की बात की गई, लेकिन धक्का मुक्की पर उतारू हो गए

पहले मानने और नुकसान की भरपाई करने की भी बात की गई, लेकिन वे धक्का मुक्की पर उतारू हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने समर्थकों को भी बुला लिया था। इसके बाद उनकी जनता ने पिटाई कर दी। पिटाई का यह विद्या तेंदूखेड़ा क्षेत्र में बड़ी तेजी से फैला। घटना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button