ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
मध्यप्रदेश

रायसेन किले के गेट के पास तेंदुए का शव मिला, शरीर में चोट के निशान

रायसेन। रायसेन में रविवार को वार्ड क्रमांक 1 नरापुरा में तेंदुए का शव मिला। रायसेन किले के गेट नंबर तीन के पास सुबह स्थानीय लोगों को तेंदुए का शव दिखाई दिया था जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। तेंदुए की उम्र करीब डेढ़ से दो वर्ष की बताई जा रही है। उसके शरीर चोट के निशान भी थे जिससे खून निकल रहा था। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों को झाड़ियों में शव दिखाई दिया था। वन विभाग के रेंज आफीसर प्रवेश पाटिदार ने वन अमले के साथ क्षेत्र का मुआयना भी किया। तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में हुई या किसी ने शिकार करने की कोशिश की फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वन विभाग के अधिकारी मौत को लेकर साफ तौर पर कुछ नहीं कह पा रहे हैं, पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इधर नागरिकों का कहना है कि किले पर कई बार तेंदुए दिखाई दिए हैं, लोगों का कहना है कि यदि सर्चिंग की जाए तो यहां और भी तेंदुए मिलेंगे। नागरिकों को कई बार किला और उसके आसपास तेंदुए दिखाई देते रहे हैं। वार्ड में रहने वाले लोग दहशत में हैं, वे अपने बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं खेलने दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button