ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
मध्यप्रदेश

भारी बारिश से अमरगढ़-पंचपिपलिया के बीच ट्रैक धंसा, इन रेलगाड़‍ियों पर पड़ा असर

रतलाम । मध्‍य प्रदेश में दो दिनों से जारी भारी बार‍िश के चलते रतलाम-गोधरा रेल सेक्शन के अमरगढ़-पंचपिपलिया स्टेशनों के बीच ट्रैक धंसने के बाद तिरछा हो गया है। शनिवार सुबह 6:49 बजे यहां पहाड़ से गिरे पत्थरों के कारण दर्शन एक्सप्रेस का इंजन व पावर कार बेपटरी हो गई थी।

राहत कार्य चलाकर अप ट्रैक को दोबारा शुरू किया

रेल प्रशासन ने शाम करीब पांच बजे तक राहत कार्य चलाकर अप ट्रैक को दोबारा शुरू कर दिया था, लेकिन वर्षा के चलते रविवार रात में किलोमीटर 597/25-35 पर ट्रैक पैरामीटर में लगातार बदलाव के कारण अप ट्रैक को बंद कर दिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों को बडोदरा, रतलाम स्टेशन पर रोकना पड़ा और हजारों यात्री परेशान होते रहे।

39 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया

मंडल जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि सुबह से रेल प्रशासन के अधिकारी व स्टाफ ट्रैक को सुधरवाने में लगे रहे। 39 ट्रेनों को डायवर्ट कर अन्य मार्गों से चलाने के साथ ही 16 ट्रेनें निरस्त की गई और 11 को शार्ट टर्मिनेट किया गया।

पहाड़ी हिस्सा होने से मरम्मत कार्य में परेशानी

दरअसल अमरगढ़-पंचपिपलिया के बीच पहाड़ी हिस्सा होने से मरम्मत कार्य में भी परेशानी आ रही है। वर्षा के पानी से मिट्टी के कटाव की स्थिति नहीं बनी, लेकिन ट्रैक के नीचे का हिस्सा धंस गया। इस वजह से ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। रविवार शाम करीब छह बजे रेलवे बोर्ड के सदस्य (इंफ्रा) आरएन सुनकर भी रतलाम पहुंचे और रेल अधिकारियों के साथ अमरगढ़ के लिए रवाना हुए। सोमवार शाम तक परिचालन सामान्य होने की संभावना जताई जा रही है।

शार्ट टर्मिनेट/आर्जिनेट ट्रेनें

19 सितंबर की 19339 दाहोद भोपाल एक्सप्रेस नागदा से चलेगी व दाहोद से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी। 18 सितंबर को 19819 वडोदरा कोटा एक्सप्रेस रतलाम से चलेगी व वडोदरा से रतलाम के मध्य निरस्त रहेगी। 18 सितंबर को 19340 भोपाल दाहोद एक्सप्रेस नागदा स्टेशन तक चलेगी व नागदा से दाहोद के मध्य निरस्त रहेगी। 19339 दाहोद भोपाल नागदा से चलेगी व दाहोद से नागदा के मध्य निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें निरस्त

17 सितम्बर की 22944 इंदौर दौंड एक्सप्रेस, 12962 इंदौर मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस, 12961 मुम्बई सेंट्रल इंदौर एक्सप्रेस, 12995 बान्द्रा टर्मिनस अजमेर एक्सप्रेस, 09382 रतलाम दाहोद स्पेशल, 09350 दाहोद आनंद, 09358 रतलाम दाहोद स्पेशल, 09383 रतलाम उज्जैन स्पेशल, 09381 दाहोद रतलाम स्पेशल, 09357 दाहोद रतलाम।

ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी

18 सितंबर को दौंड से चलने वाली 22943 दौंड इंदौर एक्सप्रेस, नागदा से चलने वाली 09546 नागदा रतलाम स्पेशल, 09383 रतलाम उज्जैन स्पेशल, 09381 दाहोद रतलाम स्पेशल, 09545 रतलाम नागदा स्पेशल, 09357 दाहोद रतलाम स्पेशल

रिशेड्यूल ट्रेन

17 सितंबर को रात 21 बजे इंदौर से चलने वाली 12228 इंदौर मुम्बई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस 18 सितंबर को प्रात: 06.00 बजे चलेगी। मुंबई सेंट्रल से चलने वाली गाड़ी संख्या 12953 मुंबई सेंट्रल हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 18 सितंबर को रात्रि 00.30 बजे चलेगी। 12955 मुंबई सेंट्रल जयपुर एक्सप्रेस मुंबई से 18 सितंबर की रात्रि 01.00 बजे चलेगी

Related Articles

Back to top button