ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

मोहम्मद सिराज से श्रद्धा कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 में जीत हासिल की है। इस मैच में मोहम्मद सिराज ने कमाल कर दिया। क्रिकेटर ने 6 विकेट हासिल कर हर किसी का दिल जीत लिया। सिराज की शानदार गेंदबाजी के कारण श्रीलंका ने 15.2 ओवर में 50 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीता। 129 गेंद में एशिया कप का फाइनल खत्म हो गया। इस मैच की चर्चा हर तरफ हो रही है। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड में भी एशिया कप का क्रेज देखने को मिला है। सिराज की शानदार गेंदबाजी से इंप्रेस होकर बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी एक मजेदार पोस्ट किया है।

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने सिराज को लेकर कुछ ऐसी बात लिख दी कि एक्ट्रेस की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। श्रद्धा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वे कार में बैठे दिखाई दे रही हैं और उन्होंने अपनी कैप को हाथों से पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, “अब सिराज से ही पूछो इस फ्री टाइम के साथ क्या करें।” बता दें कि एशिया कप 2023 शाम पौने चार बजे शुरू हुआ था और करीब पौने 6 बजे तक मैच का नतीजा सामने आ गया था।

अनुष्का शर्मा ने भी की सिराज की तारीफ

श्रद्धा कपूर के साथ-साथ अनुष्का शर्मा ने भी सिराज की गेंदबाजी की तारीफ की है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर सिराज की एक पोस्ट शेयर कर लिखा, क्या बात है मियां मैजिक। मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। सिराज एक ओवर में चार विकेट लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं। बारिश के अनुमान के बावजूद श्रीलंका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। बारिश के कारण मैच 40 मिनट लेट शुरू हुआ था।

Related Articles

Back to top button