ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
मध्यप्रदेश

कलेक्टर बैतूल के एक्स हैंडल से रिपोस्ट हुई सरकार विरोधी पोस्ट, मामला दर्ज

बैतूल। कलेक्टर बैतूल के नाम से इंटरनेट मीडिया के एक्स हैंडल ( पूर्व में ट्विटर) से सरकार विरोधी पोस्ट रिपोस्ट हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर कलेक्टर के द्वारा गंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा जन संपर्क विभाग ने बैतूल में कलेक्टर के एक्स हैंडल ( पूर्व में ट्विटर) का संचालन करने वाले कर्मचारी शिवराम बारंगे की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनवरी 2021 में बनाए गए कलेक्टर बैतूल के एक्स हैंडल ( पूर्व में ट्विटर) पर 17 सितंबर को समीक्षा सिंह नाम के हैंडल से की गई सरकार विरोधी पोस्ट को रिपोस्ट किया गया। कलेक्टर ने इसकी जानकारी मिलते ही अपर कलेक्टर जय प्रकाश सैयाम को कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर के द्वारा रात में ही गंज थाना पहुंचकर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आवेदन दिया, जिस पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। एडीएम ने बताया कि इस मामले की प्रशासनिक स्तर पर भी जांच की जा रही है। गंज थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि एडीएम के आवेदन पर मामला दर्ज कर अग्रिम जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button