ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
दिल्ली/NCR

महिला आरक्षण बिल पर एक्ट्रेस कंगना रनौत से लेकर ईशा गुप्ता तक आईं ऐसी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। देश के संसदीय इतिहास में 19 सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहा, इसमें पहला तो सभी सांसद आज से नई संसद में बैठे इसी के साथ लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को संसद भवन में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता बोलीं- बिल पास हो गया तो आप मुझे 2026 मे देखेंगे

महिला आरक्षण विधेयक पर एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने कहा कि संसद के नए भवन में सत्र के पहले दिन महिला आरक्षण बिल पेश हो गया। इससे साफ है कि हमारा देश आगे कितनी तरक्की करेगा अगर हम किसी काम की शुरुआत देश की लक्ष्मी यानी महिलाओं के साथ करें। ईशा ने कहा कि बचपन से ही मेरा रुझान राजनीति की ओर रहा है। अगर महिला आरक्षण विधेयक पास हो गया तो आप लोग मुझे 2026 में देखेंगे।

ईशा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहुत ही सुंदर काम किया है। यह बहुत ही प्रगतिशील विचार है जिससे महिलाओं को समान अधिकार दिया जाएगा। यह एक देश की प्रगति के लिए सबसे बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका वादा किया था और इसे पूरा भी किया।

शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव बोलीं, यह ऐतिहासिक क्षण

शतरंज खिलाड़ी जानिया सचदेव ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है, देश की संसद में जो भी महिला प्रतिनिधि आएंगी उनके लिए यह प्रोत्साहित करने की बात है। महिलाओं को जिन परेशानियों को सामना करना पड़ता है उसके लिए यह एक बड़ी बात है।

सपना चौधरी ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

एक्ट्रेस सपना चौधरी ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि अभी यह पहल की शुरुआत है, आगे ऐसे बहुत से बिल पास होने हैं। उन्होंने महिलाओं का इतना बड़ा समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

नए संसद भवन में पहला दिन महिलाओं के नाम रहा

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि नए संसद भवन में पहला सत्र महिलाओं उत्त्थान के लिए रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज किसी और मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते थे, लेकिन उन्होंने महिलाओं के लिए पहल करते हुए सशक्तिकरण का मुद्दा रखा। कंगना ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक बहुत ही अद्भुत विचार है, यह सब हमारे पीएम, केंद्र सरकार और देश की महिलाओं के उत्थान के प्रति उनकी विचारशीलता के कारण संभव हुआ है।

Related Articles

Back to top button