ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

हंड्रेड डायल पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज और मारपीट

कोतमा, अनूपपुर । जिले के भालूमाड़ा थाना अंतर्गत बदरा चौराहे में रविवार रात हंड्रेड डायल में ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी और पूर्व में अपराधी प्रवृत्ति के शख्स के बीच झड़प हो गई। पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता पूर्वक लोगों के मौजूदगी की गई जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। इस मामले में स्थानीय निवासी अखिलेश पांडे के खिलाफ पुलिस कर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट करने के गंभीर अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।

मामला बदरा चौराहे में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का था

मामला बदरा चौराहे में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का था। रात लगभग 11 बजे बदरा ग्राम निवासियों द्वारा बड़े वाहनों को रोककर उनके आवाजाही में प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही थी। इसी बीच यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने आए डायल हंड्रेड में पुलिसकर्मी लोगों को समझाइश देने का काम कर रहे थे। इसी बीच अखिलेश पांडेय नामक शख्स पुलिस कर्मी के साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों ने उक्त व्यक्ति को बार-बार पुलिस से बदतमीजी करने से रोकने का प्रयास भी किया गया लेकिन जब मामले ने तूल पकड़ लिया।

कालर पकड़ कर मारा फिर मारपीट शुरू हो गई

अखिलेश पांडे ड्यूटी पर पदस्थ पुलिसकर्मी पर हावी होने लगे, मामला बातचीत से लेकर झूमा झपटी तक पहुंच गया। इसके बाद आरोपित ने पुलिसकर्मी मकसूदन का कालर पकड़ कर मारने का प्रयास किया। फिर पुलिस कर्मी मकसूदन और पांडे के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में लोगों ने बीच बचाव का कार्य किया। हम लोग यही रहेंगे यह वर्दी ज्यादा दिन नहीं रहेगी। यह ध्यान में रखना यह बातें पुलिसकर्मी के साथ गाली- गलौज करने के साथ आरोपित शख्स अखिलेश पांडे द्वारा सार्वजनिक रूप से कही गई।

पुलिस ने वीडियो देखा तो आरोपित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की

सूचना मिलने के बाद भालूमाड़ा सेक्ष पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। भालूमाड़ा थाना में अखिलेश पांडे के ऊपर धारा 186 ,353, 332, 294, 506, आइपीसी 31 द,ध एससी, एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया। बताया गया इस दौरान लोगों की भारी भीड़ भी एकत्र हो गई थी। दबाव बनाकर पुलिस कर्मी के खिलाफ ही कार्रवाई करने की बात कही गई लेकिन जब पुलिस ने वीडियो देखा तो आरोपित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की।

पुलिस के विरुद्ध यदि कोई व्यक्ति दबाव बनाने या अनर्गल बदतमीजी करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। भालूमाड़ा थाने में ऐसे शख्स के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज किए गए हैं। मामले की विवेचना की जा रही है,आगे तथ्य के बाद कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

– शिवमंगल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

Related Articles

Back to top button