ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मध्यप्रदेश

सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर का मानक प्रमाण पत्र

जबलपुर । शहर के सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर का मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह सम्मान कसौटी पर खतरा उतरने की प्रशस्ति में दिया गया है। दरअसल, पिछले दिनों जिला चिकित्सालय का असेसमेंट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से आए वरिष्ठ असेसर द्वारा किया गया था। इस प्रक्रिया में सभी चिकित्सा विभागों का चेक लिस्ट अनुसार मूल्यांकन किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस सर्टिफिकेशन एनक्यूएएस व मुस्कान कार्यक्रम अंतर्गत सेठ गोविंददास जिला चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर के मानकों पर क्रमशः 96 व 97 प्रतिशत अंक अर्जित करने का राष्ट्रीय स्तर के मानक प्रमाण पत्र जारी किया गया। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी और ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ डा. संजय मिश्रा व सिविल सर्जन डा. मनीष मिश्रा ने इस उपलब्धि को सेवा भावना की जीत बताया है।

ऐसे होता है सर्टिफिकेशन

राज्य शासन द्वारा तीन साल में एक बार एनक्यूएएस का सर्वे कराया जाता है। इससके जरिए सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं में बेहतरी लाने की कोशिश की जाती है। इस सर्वे में 70, 80 और 90 फीसदी से ज्यादा अंक आने पर अस्पतालों के ग्रांट में न केवल इजाफा किया जाता है बल्कि बेहतर संचालन के लिए सर्टिफिकेशन भी जारी होता है। जिला अस्पताल पहुंची एनक्यूएएस की टीम ने अस्पताल के सभी 12 विभागों में दस्तक दी इस दौरान टीम ने मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की न केवल जानकारी ली बल्कि अस्पताल के स्टाफ से भी अहम जानकारियां हासिल की।

तीन सदस्यीय टीम जिला अस्पताल के सभी विभागों में पहुंची :

जबलपुर जिले में स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के मकसद से गठित राज्यस्तरीय टीम निरीक्षण करने जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंची, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड यानी एनक्यूएएस की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल के सभी विभागों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को करीब से परखा और इस दौरान सुधार के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार लाने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के मकसद से गठित राज्य स्तरीय टीम निरीक्षण करने जिला अस्पताल विक्टोरिया पहुंची, नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड यानी एनक्यूएएस की तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल के सभी विभागों में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को करीब से परखा और इस दौरान सुधार के निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button