ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

शाहिद के फोटो सेशन में बीच में आए पांड्या ब्रदर्स, एक्टर ने किया ऐसा रिएक्ट

बाॅलीवुड इंडस्ट्री में हर साल गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर अंबानी फैमिली भी ग्रैंड सेलिब्रेशन करती है, जिसमें बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे शामिल होते हैं। इस बार भी अंबानी परिवार ने बड़ा आयोजन रखा। इस पार्टी में शाहरुख खान, नयनतारा, सलमान खान, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, ऐश्वर्या राय, रेखा, शाहरुख खान समेत कई सितारे पहुंचे। इस फंक्शन में शाहिद कपूर के साथ कुछ ऐसा हो गया कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पांड्या ब्रदर्स ने यूं खराब की शाहिद की फोटो

दरअसल मंगलवार रात अंबानी परिवार के एंटीलिया में एक ग्रैंड सेलिब्रेशन हुआ। इस फंक्शन में बॉलीवुड सितारे एक से बढ़कर एक आउटफिट में पहुंचे। जब शाहिद कपूर यहां पहुंचे, तो उन्होंने भी पैपराजी को पोज दिए। बस इसी दौरान कुछ ऐसा हो गया कि उसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वह पैपराजी को शानदार पोज दे रहे हैं, लेकिन अचानक हार्दिक पांड्या और उनकी फैमिली आती है और गलती से शाहिद की फोटो खराब कर देती है। हार्दिक पांड्या और उनकी फैमिली पैपराजी को आकर पोज देने लगते हैं, वे शाहिद को देख नहीं पाते।

शाहिद के रिएक्शन देख फैंस ने की तारीफ

वे शाहिद के पीछे आकर पोज देने के लिए खड़े हो जाते हैं। जब शाहिद को ये पता लगता है, तो वे बड़े आराम और समझदारी के साथ फनी अंदाज में इस मामले को हैंडल करते हैं। इसके बाद शाहिद, हार्दिक पांड्या और बाकी सभी से काफी अच्छे से मिले और उन्हें पहले फोटो क्लिक कराने को कहा। एक्टर का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वे इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर शाहिद की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “शाहिद की इज्जत करनी चाहिए। वे एक लेजेंड हैं।” वहीं, एक और ने लिखा, “बाॅलीवुड स्टार्स से बड़े होते हैं, इंडियन क्रिकेटर्स और उनसे भी बड़े होते हैं इंडियन सोल्जर्स।”

Related Articles

Back to top button