ब्रेकिंग
CG Infrastructure News: छत्तीसगढ़ में हर साल बनेगा वार्षिक एक्शन प्लान; लोक निर्माण विभाग बना नोडल ए... Chhattisgarh News: मानव-हाथी द्वंद्व पर हाईकोर्ट में सुनवाई; फसल नुकसान का वास्तविक मुआवजा और मौत पर... Pakur Local News: अब शादी-त्योहारों में नहीं जाना पड़ेगा शहर; पाकुड़ के गांवों में ही मिलेगी ब्राइडल... HEC Bypass Encroachment Case: मानसून और त्योहारों के चलते 31 दिसंबर तक मिली राहत; खुद हटाना होगा अति... SKMU Dumka Hunger Strike: दुमका में ABVP छात्रों की भूख हड़ताल का चौथा दिन; लगातार गिर रहा BP और ग्ल... Ranchi Crime News: पुलिस सुरक्षा को ठेंगा! रांची के सबसे व्यस्त अपर बाजार में 20 लाख से अधिक की चोरी... Hemant Soren Mother Hospitalized: सीएम की मां रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती; डॉक्टर बोले— सेहत स्थिर,... Ranchi News: DSPMU के तीसरे दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज; यूजी-पीजी के 6 हजार से अधिक छात्रों को... BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ...
देश

तेज वर्षा से कोलूखेड़ी स्थित एक होटल में फंसे छह लोगों को निकाला

संत हिरदाराम नगर। बीती रात हुई सतत वर्षा से बैरागढ़ के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में कई इलाके जलमग्न हो गए। ग्राम कोलूखेड़ी में शंकर समूह की होटल रायल रिगालिया पानी से लबालब हो गई। होटल के कर्मचारी पानी में फंस गए। नगर निगम के फायर अमले ने रस्सी की मदद से उन्हें बाहर निकाला।

देर रात को करीब लगातार वर्षा होने से कोलूखेड़ी के आसपास की पुलियाओं से पानी का बहाव अवरूद्ध हो गया। यहां कुछ जमीन मालिकों ने पुलियाओं पर कब्जा कर उसे संकरा कर दिया है। तेज वर्षा में हर साल यहां पानी भर जाता है। रायल रिगालिया होटल में भी इसी कारण पानी भर गया। सूचना मिलने पर फायर प्रभारी परवेज खान की अगुवाई में गोताखोर मौके पर पहुंचे और पानी के बीच फंसे छह कर्मचारियों को बाहर निकाला। होटल के संचालक दिलीप दरियानी के अनुसार होटल के अंदर रखा काफी सामान भी खराब हो गया। होटल संचालक के अनुसार कर्मचारी खुद ही बाहर आ गए थे। यहां मानसून में हर साल बाढ़ से हालात निर्मित होते हैं। पुलियाओं को चौड़ा किया जाए तो यह समस्या खत्म हो सकती है।

कोलांसी नदी उफान पर मार्ग बंद

बड़ी झील को लबालब करने वाली कुलांसी नदी भी शुक्रवार को उफान पर आ गई। खजूरी, नीलबड़ मार्ग काफी समय बंद रहा। फंदा, खजूरी एवं ईटखेड़ी मार्ग पर भी पानी जमा हो गया। मार्ग से करीब तीन घंटे तक आवाजाही बंद रही। आकाश गार्डन के पीछे बने होटल, रेस्टोरेंट में भी पानी घुस गया। यह क्षेत्र बड़ी झील से सटा है।

Related Articles

Back to top button