ब्रेकिंग
Chowka Thana Area News: बस में सवार थे 25-30 यात्री, सुबह तड़के हुए हादसे के बाद मची अफरा-तफरी Jail News: रांची के बाद अब जमशेदपुर में सुधर रही जेल की स्थिति, उत्पादन इकाइयों से जुड़ रहे हैं बंदी Gumla News: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का से ट्रैक्टर वापस, कृषि विभाग ने वित्तीय विवाद प... Jharkhand News: कीर्तन में जा रहे 55 वर्षीय भागीरथ राय के साथ लूटपाट, मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रं... Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ... Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश: अक्टूबर से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1250 रुपए, भोपाल से जारी हुआ आदेश

भोपाल । मध्य प्रदेश की एक करोड़ 31 लाख लाड़ली बहनों को अक्टूबर से 1250 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (MP CM Shivraj Singh Chouhan) की घोषणा के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना की राशि में वृद्धि करने के आदेश जारी कर दिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने योजना (Ladli Behna Yojana) की राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर तीन हजार रुपये तक ले जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में अब तक प्रतिमाह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने 250 रुपये अलग से दिए थे और यह घोषणा की थी कि अक्टूबर से 1000 रुपये के स्थान पर 1250 रुपये दिए जाएंगे।

आचार संहिता लगने से पहले आदेश जारी

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजना में इसके लिए संशोधन कर राशि में वृद्धि की गई है। दरअसल, अगले माह विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, उसके बाद न तो नए हितग्राही जोड़े जा सकेंगे और न ही राशि में वृद्धि हो सकेगी इसलिए विभाग ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं ताकि जब दस अक्टूबर को राशि का भुगतान हो तो कोई परेशानी न आए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 23 सितम्बर को सीहोर जिले के भैरुंदा तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भैरुंदा में 312 करोड़ 45 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान 232 करोड़ 49 लाख रुपये के कार्यों का भूमि पूजन तथा 79 करोड़ 96 लाख रुपये के कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

इन कार्यों का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री चौहान भैरून्दा में 77 करोड़ 59 लाख की लागत से नीलकंठ पेयजल परियोजना से पेयजल प्रदाय का शुभारम्भ करेंगे। इस परियोजना में मंडी के समीप नर्मदा नदी के किनारे इंटेकवेल से जल ग्रहण कर, सौंठिया में निर्मित जल शोधन संयंत्र में जल शुद्धिकरण उपरांत कुल 26 आरसीसी उच्चस्तरीय टंकियों के माध्यम से भैरुंदा विकासखण्ड के 44 ग्रामों के लगभग 6374 घरेलू नल कनेक्शनों के द्वारा लगभग 39.608 जनसंख्या को शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान एक करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से नीलकंठ में घाट निर्माण कार्य तथा 81 लाख रुपये की लागत से मण्डी में घाट निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

Related Articles

Back to top button