ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
विदेश

कनाडा उच्चायोग की केंद्र सरकार से अपील, राजनयिकों और कर्मचारियों को दें सुरक्षा

नई दिल्ली। भारत में कनाडाई उच्चायोग ने कहा कि हमारे सभी वाणिज्य दूतावास खुले हैं और ग्राहकों को सेवा देना जारी है। वर्तमान माहौल के मद्देनजर तनाव बढ़ गया है। हम राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। कुछ राजनयिकों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धमकियां मिली हैं। उसने देश में अपने कर्मचारियों की उपस्थिति को अस्थायी रूप से समायोजित करने का फैसला किया है। उच्चायोग ने कहा, ‘उम्मीद है कि भारत में कनाडाई राजनयिकों और वाणिज्य दूतावास अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करेगा।’

उच्चायोग ने कहा कि वैश्विक मामलों का कनाडा हमारे मिशनों और कर्मियों की सुरक्षा की निगरानी कर रहा है। हम किसी भी घटना पर प्रतिक्रिया देने के लिए एक सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखते हैं। आयोग ने कहा कि मौजूदा माहौल में तनाव बढ़ गया। हमने भारत में कर्मचारियों की उपस्थिति को अस्थायी रूप से समायोजित करने का निर्णय लिया है।

कनाडाई नागरिकों के लिए वीजा सर्विस पर रोक

भारत सरकार ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सर्विस सस्पेंड कर दी है। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के मर्डर के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे पहले कनाडा ने मंगलवार को अपने नागरिकों को भारत के कुछ हिस्सों में नहीं जाने के लिए एडवाइजरी जारी की थी। बुधवार को भारत ने भी एडवाइजरी जारी कर दी। इसमें कहा गया कि कनाडा में बढ़ती भारत विरोधी गतिविधियों को देखते हुए सलाह दी जाती है कि वे कनाडा के उन स्थानों पर जाने से बचें, जहां ऐसी घटनाएं हुई हैं। खासतौर पर भारतीय छात्र इसका ध्यान रखें।

कनाडा के विपक्ष ने ट्रूडो पर सवाल उठाए

कनाडा के विपक्षी नेता पोइलीवरे ने ट्रूडो को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सभी तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए। जिससे निर्णय लिया जा सके। ऐसे बयान शंका पैदा करते हैं।

Related Articles

Back to top button