ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बायपास सर्जरी से पहले डाक्टर ने लिया था यह फैसला, पढ़े उनकी जुबानी

इंदौर । प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बायपास आपरेशन कर चुके डा. रमाकांत पांडा ने बताया कि आपरेशन के तीन दिन पहले से ही उन्होंने अखबारों और न्यूज चैनलों से खुद को दूर कर लिया था, ताकि अनावश्यक तनाव से बच सकें। वे अब तक 29 हजार से ज्यादा सर्जरी कर चुके हैं। इनमें कई देशी-विदेशी राजनेता और अभिनेता शामिल हैं। वे एक बात हमेशा अपनी टीम से कहते हैं कि वह मरीज को सिर्फ मरीज समझें। यह बिलकुल मत सोचें कि जिसकी सर्जरी करने जा रहे हैं, वह कौन है। अगर यह सोचा तो तनाव बढ़ जाएगा।

डा. पांडा तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ ही राजद नेता लालूप्रसाद यादव, कम्युनिस्ट पार्टी नेता डी. राजा, अभिनेता दिलीप कुमार जैसी कई जानी-मानी हस्तियों के बायपास आपरेशन कर चुके हैं। वे शनिवार को इंदौर में थे। नईदुनिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन का बायपास आपरेशन करते समय वे तनाव में थे। आखिर उन्हें देश के प्रधानमंत्री की सर्जरी करनी थी। कार्डियोलाजिस्ट डा. एके पंचोलिया ने बताया कि शनिवार शाम डा. पांडा कार्डियोलाजिस्ट सोसायटी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

400 से ज्यादा डाक्टरों की सर्जरी कर चुके

डा. पांडा अब तक 400 से ज्यादा डाक्टरों की बायपास सर्जरी कर चुके हैं। इनमें इंदौर के डेढ़ दर्जन से ज्यादा डाक्टर शामिल हैं। दिल के बढ़ते मामलों को लेकर डा. पांडा ने कहा कि जीवन शैली में हुआ बदलाव इसकी मुख्य वजह है। एक कचोरी, एक समोसा खाने से जितनी चर्बी बनती है, उसे शरीर से बाहर निकालने के लिए कम से कम तीन घंटे चलना पड़ता है, लेकिन हम इतना नहीं चलते।

हमारे डाक्टर हैं नंबर वन

भारतीय डाक्टरों की प्रशंसा करते हुए डा. पांडा ने कहा कि निसंदेह हम नंबर वन हैं। अमेरिका का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां की जनसंख्या में बमुश्किल एक प्रतिशत भारतीय हैं, लेकिन वहां के कुल डाक्टरों में 15 प्रतिशत से ज्यादा भारतीय डाक्टर हैं। डा. पांडा ने कहा कि हमारे देश में संसाधनों में कमी नहीं है। हम बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

व्यायाम करें, स्वस्थ रहें

डा. पांडा ने कहा कि दवाई और डाक्टर मरीज को जिंदा नहीं रखते हैं। अगर ऐसा होता तो अमीर लोग 200-300 वर्ष तक जिंदा रहते। व्यक्ति अगर लंबी उम्र जीता है तो वह सिर्फ इसलिए कि वह नियमित व्यायाम करता है। संयमित जीवन जीता है। खानपान का ध्यान रखता है और पर्याप्त नींद लेता है। एक घंटे का योग चार घंटे नींद के बराबर होता है।

Related Articles

Back to top button