ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
मध्यप्रदेश

22 अक्टूबर के बाद अस्तित्व में आ जाएंगी हनुमानगढ़ और तरीचरकलां तहसीलें

भोपाल। प्रदेश में सीधी जिले में हनुमानगढ़ और निवाड़ी जिले में तरीचरकलां तहसील बनेगी। 22 अक्टूबर के बाद ये नई तहसीलें अस्तित्व में आ जाएंगी। सीधी जिले में वर्तमान तहसील रामपुर नैकिन को तोड़कर हनुमानगढ़ तहसील बनाई जाएगी।

नई तहसील में राजस्व निरीक्षक मंडल हनुमानगढ़ के 17 पटवारी हल्कों के 30 गांव और राजस्व निरीक्षक मंडल खड्डी के 17 पटवारी हल्कों के 31 गांव, इस तरह कुल 34 पटवारी हल्कों के 61 गांव शामिल होंगे। नई तहसील बनने पर रामपुर नैकित तहसील में रानिमं बघवार के 29 पटवारी हल्कों के 46 गांव, रानिमं रामपुर नैकित के 21 पटवारी हल्कों के 44 गांव, इस प्रकार कुल 41 पटवारी हल्कों के 90 गांव शामिल रहेंगे।

निवाड़ी जिले में तहसील निवाड़ी को तोड़कर तरीचरकलां नई तहसील बनाई जाएगी, जिसमें वर्तमान तहसील निवाड़ी के पटवारी हल्का भीतरी, बीजौर, बाघाट, देवरीकलरऊ, बपरौली, थौना, गुवावली, धमना, विनवारा, तरीचरकलां, पुछीकरगुवां, किशोरपुरा, शक्तिभैरो, धवा भंगरा, तरीचरखुर्द, सकूली, सेंदरी, कठऊपहाड़ी, सिंदूर सागर, ढिमरपुरा, कुड़ार, उवौरा, चचावली और पठाराम, इस तरह कुल 24 पटवारी हल्के शामिल रहेंगे। तहसील निवाड़ी में 32 पटवारी हल्के रह जाएंगे।

Related Articles

Back to top button