ब्रेकिंग
Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ...
विदेश

कनाडा के पीए जस्टिन ट्रूडो ने ‘फाइव आई’ द्वारा दी गई जानकारी पर किया भरोसा, अमेरिका का बड़ा खुलासा

वाशिंगटन। खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका सहित कई देश दोनों देशों के बीच बिगड़े रिश्ते पर निगाह बनाए हुए हैं। कनाडा अमेरिका का पड़ोसी है वहीं भारत से भी वो रिश्ते लगातार बनाए रखना चाहता है। कनाडा के सरे में आतंकी निज्जर की 18 सितंबर के दिन दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

अमेरिका ने दी थी खुफिया जानकारी, लेकिन कनाडा कुछ और समझ बैठा

अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा को अमेरिका ने कुछ खुफिया जानकारियां दी थी। पर कनाडा इसे कुछ और ही समझ बैठा। इसके बाद ही पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत के एजेंट्स पर निज्जर की हत्या करने का आरोप लगाया दिया था।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी जे ब्लिंकन कनाडा द्वारा की जा रही जांच में भारत से सहयोग करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात का भी डर है कि कहीं कनाडा की वजह से अमेरिका और भारत के रिश्ते ना बिगड़ जाएं।

ट्रूडो को फाइव आइज द्वारा दी गई जानकारी पर भरोसा

कनाडा में अमेरिका के राजदूत डेविड कोहेन का कहना है कि कनाडा ने फाइव आइज द्वारा दी गई जानकारी पर भरोसा करते हुए भारत के खिलाफ निज्जर की हत्या का आरोप लगाया है। फाइव आइज ग्रुप में अमेरिका, यूके, आस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड शामिल है। यह देश आपस में खुफिया जानकारियां साझा करते हैं।

अमेरिकी एजेंसी के पास थी निज्जर की हत्या की जानकारी

अमेरिकी एजेंसी को निज्जर की हत्या से पहले कनाडा के अधिकारियों को उसकी जान पर खतरा होने की जानकारी साझा की थी। इसके साथ ही निज्जर को गुरुद्वारे ना जाने की सलाह भी दी गई थी। अमेरिका के पास उसकी हत्या की साजिश की अग्रिम जानकारी भी थी।

Related Articles

Back to top button