ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

बदल सकता है मौसम, बूंदाबांदी के आसार

जबलपुर। एक बार फिर मौसम की रंगत बदल सकती है। गुरुवार को धूप, बादल के बीच रस्साकशी का दौर जारी रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा और उसम भरी गर्मी भी परेशान करेगी।लेकिन 24 घंटे बाद मानसून बादल राहत बरसा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है इसके असर से अगले 48 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के आस-पास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी व कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है।

रात में वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही

फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है। वातावरण में छाई उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन किए है। बुधवार को भी लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। अधिकतम तापमान जहां 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि रात में वातावरण में हल्की ठंडक घुली रही।

धूप-बादल के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। चक्रवाती हवाओं के असर से आगामी दो-चार दिनों तक धूप-बादल के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button