ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...
छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार की मौत, पत्नी गंभीर

बिलासपुर। रायपुर रोड में सरगांव क्षेत्र के ग्राम किरना के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुपम भार्गव की कार को टक्कर मार दी। हादसे में कलाकार और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सरगांव पुलिस घायलों को लेकर सिम्स पहुंची। यहां पर डाक्टरों ने फिल्म कलाकार को मृत घोषित कर शव चीरघर भेज दिया। वहीं, उनकी पत्नी को अपोलो रेफर किया गया है।

शहर में रहने वाले अनुपम भार्गव(38) छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार थे। बीते कुछ महीनों से वे काम के सिलसिले में रायपुर में रह रहे थे। गुरुवार को अनुपम अपनी पत्नी को लेकर शहर आए थे। काम निपटाने के बाद वे अपनी पत्नी को लेकर रायपुर लौट रहे थे। कार सवार अनुपम सरगांव क्षेत्र के ग्राम किरना के पास पहुंचे थे। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहे ट्रेलर ने कार को सामने से टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना सरगांव पुलिस को दी। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिम्स पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद अनुपम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी को अपोलो रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने शव को चीरघर भेजकर घटना की सूचना पुलिस को दी है। शुक्रवार को शव का पीएम कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button