ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
देश

गणेश विसर्जन पर पुलिसकर्मियों ने जमाई महफिल, किया ऐसा जबरदस्त डांस, देखकर आप भी कहेंगे… वाह!

हैदराबाद। गणेश चतुर्थी पर घर में विराजने वाले गणपति को धूमधाम से अबीर-गुलाल के साथ नाचते-गाते हुए जल में विसर्जित करने की परंपरा आपको पूरे देश में देखने को मिल जाएगी। वहीं इस त्योहार का असली धूम महाराष्ट्र में देखने को मिलता है। लोग ​गणेश विसर्जन को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते हैं। लेकिन देश के बाकी हिस्से भी ‘गणपति बाप्पा मोरया’ की आवाज पर भगवान गणेश के लिए अपना प्यार जताने में पीछे नहीं रहते हैं।

यह त्योहार लोगों के मन में किस कदर समा जाता है, जिसका नजारा गुरुवार 28 सितंबर को हैदराबाद में देखने को मिला। हैदराबाद में ‘गणेश विसर्जन’ के दौरान लोगों के बीच पुलिसवाले भी ऐसे झूमे कि सभी हैरान रह गए। इस दौरान गणपति बाप्पा की भक्ति में लीन एक पुलिसकर्मी का बॉलीवुड हीरो गोविंदा जैसा डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस अफसर के डांस का वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ हैदराबाद पुलिस के जवान का वीडियो टैंक बुंद इलाके का बताया जा रहा है, जहां खैरताबाद से 63 फुट ऊंची गणेश मूर्ति को ढोल-नगाड़ों पर विसर्जन के लिए लाई गई थी। इस दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे, लेकिन पारंपरिक ढोल की धुन में पुलिसकर्मी भी ऐसे खो गए कि सबकुछ भूलकर बाप्पा के सामने नाच-गाकर विदाई देने लगे।

इसी दौरान एक पुलिस अफसर भीड़ के बीच में बने मंच पर चढ़ गए और डांस शुरू कर दिया। गोविंदा के ब्रेक डांस से प्रेरित दिख रहे पुलिस अफसर ने वीडियो में ऐसे जोरदार स्टेप्स दिखाए हैं कि आप भी देखकर हैरान रह जाएंगे।

Related Articles

Back to top button