ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
देश

PAK ने LOC व पुंछ में तोड़ा सीजफायर, सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया। वहीं भारतीय सेना भी पाक की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने  जानकारी देते हुए बताया कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में रविवार सुबह सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई जबकि रात भर मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में गोलीबारी हुई। प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना ने सभी सेक्टरों में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि दूसरी ओर से भी हताहतों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया रविवार सुबह करीब सवा 10 बजे पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी कर संघर्षविराम उल्लंघन किया और नौशेरा सेक्टर (राजौरी) में मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया 21 और 22 दिसंबर की दरम्यानी रात में मेंढर, कृष्णा घाटी और पुंछ सेक्टरों में कई जगहों पर पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन किया। प्रवक्ता के अनुसार पुंछ जिले में सुबह सीमा पार से गोलीबारी थम गई लेकिन राजौरी में यह अब भी जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी गोलाबारी में नौशेरा सेक्टर में कई गांव प्रभावित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button