ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

फर्जी कंपनी बनाकर लिया आइटीसी का लाभ, लोगों को GST विभाग से मिल रहा रिकवरी का नोटिस

रायपुर। फर्जी पैनकार्ड और आधार के जरिए फर्जी कंपनी बनाने के कई मामले सामने आए है। इनकी शिकायत इन दिनों साइबर थाने सहित विधानसभा थाने में की गई है। बताया जा रहा है कि पीड़ितों को भी उनके नाम से फर्जी कंपनी बनने की जानकारी तब हो रही है, जब जीएसटी विभाग से उन्हें नोटिस मिल रहा है। पुलिस के साथ ही इस तरह के मामले जीएसटी विभाग में भी दर्ज है। जीएसटी अधिकारियों द्वारा जब ऐसे फर्जी फमों की जांच के लिए जाया जाता है तो उन स्थानों में कोई ऐसी कंपनी नहीं मिलती, ऐसे फर्जी फर्म केवल कागजों में ही संचालित होते रहे है। जीएसटी विभाग द्वारा ऐसे फर्जी संस्थानों की जांच के साथ ही उन्हें नोटिस भी भेजा जा रहा है।

डाक्टर के साथ हुआ ऐसा मामला

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों एक डाक्टर के साथ भी ऐसा ही मामला हुआ है, जिसमें फर्जी पैनकार्ड और आधार के जरिए उसके नाम से फर्जी कंपनी बना ली गई और करोड़ो रुपये का आइटीसी का लाभ लिया गया। इसकी शिकायत थाने में भी की गई है।

1.25 लाख फर्जी कंपनियों की जांच दिसंबर तक चलेगी

जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि फर्जी कंपनी बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने वाले कंपनियों के खिलाफ जीएसटी द्वारा देशभर में अभियान चलाया गया है। 16 मई से 15 जुलाई तक यह विशेष अभियान जारी रहा। बतायाजा रहा है कि इस तरह से गलत तरीके के इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने लगभग 1.25 लाख फर्जी कंपनियों के खिलाफ दिसंबर अंत तक जांच चलती रहेगी। इस जांच में यह भी देखा जा रहा है कि आखिर किन्हें फर्जी आइटीसी की सप्लाइ की गई है और यह सिलसिला कब से चलता रहा। जीएसटी अधिकारियों का कहना है कि जीएसटी चोरों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी जांच शुरू

इन दिनों जीएसटी विभाग द्वारा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी जांच शुरू कर दी गई है,इसके लिए तीन अलग-अलग टीमें भी बनाई गई है। कुछ दिन पहले ही रावाभांटा व भनपुरी में गोडाउनों की जांच की गई और वहां से करोड़ों का माल भी जब्त किया गया। ट्रांसपोर्टरों पर नजर रखी जा रही है कि, उनके द्वारा किस प्रकार के माल लाए जा रहे है और कहां पहुंचाए जा रहे है। उनके पास ई-वे बिल व अन्य आवश्यक दस्तावेज है या नहीं।

मामले जी जांच की जा रही

विधानसभा थाना टीआइ दीपक पासवान का कहना है कि इस मामले की शिकायत की गई है और मामले की जांच की जा रही है। फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार पर जीएसटी नंबर लेने की आशंका है। प्रार्थी द्वारा प्राप्त आवेदन और दस्तावेज की पूरी जांच पुलिस कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button